भारत में जल्द आ सकती है सिंगल डोज़ वाली कोविड वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी आपात अनुमति
भारत में जल्द आ सकती है सिंगल डोज़ वाली कोविड वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी आपात अनुमति
India TV Paisa Desk
Published : Aug 06, 2021 01:56 pm IST, Updated : Aug 06, 2021 01:56 pm IST
भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सिनेशन में जल्द ही वैक्सीन की सिंगल डोज़ भी जुड़ सकती है।
Image Source : APभारत में जल्द आ सकती है सिंगल डोज़ वाली कोविड वैक्सीन, जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी आपात अनुमति
भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सिनेशन में जल्द ही वैक्सीन की सिंगल डोज़ भी जुड़ सकती है। दुनिया की दिग्गज फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी एकल खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन के भारत में आपातकालीन उपयोग की अनुमति (ईयूए) के लिए आवेदन किया है।
कंपनी ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि वह भारत में अपनी एकल खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में भारत सरकार के साथ चल रही चर्चा को लेकर आशान्वित है। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड ने पांच अगस्त 2021 को भारत सरकार के पास अपनी एकल खुराक वाली कोविड-19 वैक्सीन के ईयूए के लिए आवेदन किया।’’
बयान में कहा गया कि यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ कंपनी के गठजोड़ से भारत के लोगों और बाकी दुनिया को कोविड-19 वैक्सीन की एकल-खुराक का विकल्प देता है। बयान में कहा गया, ‘‘बायोलॉजिकल ई हमारे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा, जो हमारी जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति में मदद करेगा।’’