घाटे में डूबी अंबानी की ये कंपनी, रिलायंस होम फाइनेंस का तिमाही घाटा 340 करोड़ रुपये पर पहुंचा
घाटे में डूबी अंबानी की ये कंपनी, रिलायंस होम फाइनेंस का तिमाही घाटा 340 करोड़ रुपये पर पहुंचा
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 23, 2021 01:38 pm IST, Updated : Jan 23, 2021 01:38 pm IST
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस का दिसंबर तिमाही का शुद्ध घाटा 339.55 करोड़ पर पहुंच गया।
Reliance
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस का दिसंबर तिमाही का शुद्ध घाटा 339.55 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसने 73.52 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया था।
कंपनी द्वारा शुक्रवार को बाजार को दी गयी जानकारी के अनुसार आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आय गिरकर 174.66 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी दौरान आय 442.03 करोड़ रुपये थी। इसी दौरान खर्च एक साल पहले के 549.03 करोड़ रुपये की तुलना में 688.97 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के ऋणदाताओं ने अंतर-करदाता समझौते (आईसीए) को तीन माह के लिए और बढ़ा दिया था। कंपनी दिवाला संहिता के तहत निपटान प्रक्रिया में है। इसके लिए छह कंपनियों की बोलियां प्राप्त हुई हैं।