1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. येस बैंक ने रिलायंस इंफ्रा के गिरवी 65 लाख शेयरों को भुनाया

येस बैंक ने रिलायंस इंफ्रा के गिरवी 65 लाख शेयरों को भुनाया

येस बैंक ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रवर्तकों के गिरवी रखे 65 लाख शेयरों को भुना लिया है।

Yes Bank- India TV Hindi
Image Source : Yes Bank

नयी दिल्ली। येस बैंक ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रवर्तकों के गिरवी रखे 65 लाख शेयरों को भुना लिया है। कंपनी ने बीएसई को इसकी जानकारी दी है। ये शेयर कंपनी के प्रवर्तक रिलायंस प्रोजेक्ट वेंचर्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के थे और ये रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की कुल शेयर पूंजी के 2.57 प्रतिशत के बराबर हैं।

कंपनी ने बताया कि अब रिलायंस इंफ्रा में प्रवर्तक रिलायंस प्रोजेक्ट वेंचर्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड की हिस्सेदारी 30.05 प्रतिशत से कम होकर 27.58 प्रतिशत पर आ गयी है। अन्य प्रवर्तक अनिल अंबानी के पास कंपनी की 6.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Latest Business News