1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भगवंत मान सरकार का पंजाब के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ाकर किया 50%, जानिए कब से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा?

भगवंत मान सरकार का पंजाब के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ाकर किया 50%, जानिए कब से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा?

पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने कर्मचारियों को एक बड़ा शानदार तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 8 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

भगवंत मान सरकार ने...- India TV Hindi
Image Source : ANI/CANVA भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए भगवंत मान सरकार ने खुशियों का बड़ा पिटारा खोल दिया है। त्योहारों और बढ़ती महंगाई के बीच राज्य सरकार ने कर्मचारियों को शानदार सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में एक साथ 8 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार ने 4-4 प्रतिशत की दो लंबित किस्तों को एक साथ मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब पंजाब के कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर सीधे 50% पर पहुंच गया है।

सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों को इस बढ़े हुए 50% डीए का लाभ इसी महीने मिलने वाली सैलरी के साथ खाते में क्रेडिट होकर मिलेगा। इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं और उनके वेतन में जोरदार उछाल देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच महंगाई भत्ते (DA) को लेकर सहमति बनी। बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर भी मौजूद रहे। कर्मचारी पक्ष की ओर से पेंशनर्स और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कुल 12 प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। इनमें सांझा फ्रंट ऑफ पेंशनर्स, संयुक्त मुलाजिम मंच, पंजाब सचिवालय एसोसिएशन और पंजाब सिविल सचिवालय ऑफिसर्स एसोसिएशन (सेवानिवृत्त) समेत कई संगठन शामिल थे।

दो किस्तों में बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बैठक में बनी सहमति के मुताबिक कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में कुल 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी 4-4 प्रतिशत की दो किस्तों में लागू होगी। इसके बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने के वेतन में शामिल करने की बात कही है। इससे कर्मचारियों को त्योहारी सीजन से पहले बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार ने लगाई रोक

Latest Business News