1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वंदे भारत से भी सस्ता है वंदे भारत स्लीपर का किराया, चेक करें दिल्ली से वाराणसी का टिकट प्राइस

वंदे भारत से भी सस्ता है वंदे भारत स्लीपर का किराया, चेक करें दिल्ली से वाराणसी का टिकट प्राइस

वाराणसी से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस का साधारण किराया 1835 रुपये है, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3385 रुपये है।

Vande Bharat Sleeper, vande bharat, indian railways, vande bharat express, Vande Bharat Sleeper fare- India TV Hindi
Image Source : MINISTRY OF RAILWAYS वंदे भारत स्लीपर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार, 31 अक्टूबर को वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। ये देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जिसका नियमित संचालन 2 नवंबर से शुरू हो रहा है। खास बात ये है कि वंदे भारत स्लीपर फर्स्ट क्लास एसी का किराया, मौजूदा वंदे भारत एग्जीक्यूटिव क्लास से भी कम है।

किस ट्रेन का कितना किराया

वाराणसी से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस का साधारण किराया 1835 रुपये है, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3385 रुपये है। जबकि, वंदे भारत स्लीपर में थर्ड एसी का किराया 1915 रुपये, सेकेंड क्लास एसी का किराया 2470 रुपये और फर्स्ट क्लास एसी का किराया 3030 रुपये है। यानी, आप सिर्फ 80 रुपये ज्यादा देकर वंदे भारत एक्सप्रेस में आराम से सोते हुए यात्रा कर सकते हैं।

शिवगंगा एक्सप्रेस का किराया

वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली सबसे पॉपुलर ट्रेनों में से एक शिवगंगा एक्सप्रेस में थर्ड एसी का किराया 1170 रुपये, सेकेंड क्लास एसी का किराया 1640 रुपये और फर्स्ट क्लास एसी का किराया 2725 रुपये है। यानी, शिवगंगा एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर के थर्ड एसी के किराये में 745 रुपये, सेकेंड एसी के किराये में 830 रुपये और फर्स्ट एसी के किराये में 305 रुपये का अंतर है।

कौन-सी ट्रेन कितना समय लेगी

वाराणसी से नई दिल्ली तक पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे कम 8 घंटे और 5 मिनट का समय लेती है। जबकि, वंदे भारत स्लीपर 9 घंटे और 20 मिनट का समय लेगी। इसके अलावा, शिवगंगा एक्सप्रेस 10 घंटे और 15 मिनट का समय लेती है। 

वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल

रेलवे की ओर से जारी टाइमटेबल के मुताबिक, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।  यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। वाराणसी से चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को और दिल्ली से चलने वाली ट्रेन शनिवार को संचालित नहीं होगी।

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर (27422) का टाइम टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
नई दिल्ली --- 09:40 pm
गाजियाबाद 10:13 pm 10:15 pm
अलीगढ़ 11:20 pm 11:22 pm
कानपुर सेंट्रल 02:45 am 02:50 am
प्रयागराज 05:05 am 05:10 am
वाराणसी 07:10 am ---

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर (27421) का टाइम टेबल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
वाराणसी --- 08:50 pm
प्रयागराज 10:35 pm 10:40 pm
कानपुर 12:40 am 12:45 am
अलीगढ़ 03:55 am 03:57 am
गाजियाबाद 05:25 am 05:27 am
नई दिल्ली 06:10 am ---

ये भी पढ़ें

108 रुपये पर पहुंचा CNG का भाव, यूपी के अलग-अलग शहरों में 2.25 रुपये तक बढ़े दाम

Latest Business News