अगर आप भी कम कीमत में एक शानदार फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए इस समय शानदार मौका है। ओप्पो की बजट स्मार्टफोन कंपनी Realme का फोन 5000 रुपये कम कीमत पर मिल रहा है। दरअसल ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस समय रियलमी डेज़ सेल(realme days sale) चल रही है। इस सेल में Realme 6 स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Realme 6 के अलावा रियलमी की सेल में सभी स्मार्टफोन पर अच्छे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
Realme 6 स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो यह फोन वास्तव में 17,999 रुपये में बिकता है। लेकिन सेल के दौरान यह 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। ये कीमत कंपनी के 4GB+64GB वेरिएंट की है। कंपनी का यह फोन दो कलर वेरिएंट कोमेट ब्लू और कोमेट व्हाइट में उपलब्ध है।
क्या हैं इस फोन की खूबियां (Specifications of Realme 6)
रियलमी 6 में 6.5 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में MediaTek Helio G90T प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Realme 6 के रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme 6 में 4,300 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Latest Business News