US Dollar के आगे भारतीय रुपये का सीना चौड़ा, पाकिस्तानी रुपये की हालत देख खुश होंगे आप
US Dollar के आगे भारतीय रुपये का सीना चौड़ा, पाकिस्तानी रुपये की हालत देख खुश होंगे आप
India TV Paisa Desk
Published : Feb 11, 2021 06:02 pm IST, Updated : Feb 11, 2021 06:02 pm IST
अमेरिकी डॉलर के बदले पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर 159.30 रुपये है। यानी अगर पाकिस्तान में एक डॉलर खरीदना हो तो आपको 159.30 रुपये खर्च करने होंगे।
Image Source : FILE PHOTOUS dollar rate against Indian rupee and Pakistani rupee on February 11
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की गिरावट के साथ 72.87 रुपये पर बंद हुई। अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनियम दर 72.81 पर खुली और ऊपर में 72.65 तथा नीचे में 72.87 प्रति डॉलर तक गई। अंत में भारतीय रुपया पिछले बंद से मात्र तीन पैसे हल्का हो प्रति डॉलर 72.87 (अनंतिम) रहा। बुधवार को बंद के समय विनिमय दर 72.84 रुपये प्रति डॉलर थी।
वैश्विक बाजार में डॉलर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.38 रह गया। शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल बने रहे और बुधवार को उन्होंने 1,786.97 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित बीएसई 30 सूचकांक 222.13 अंक की तेजी के साथ 51,531.52 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.70 प्रतिशत घटकर 61.04 डॉलर प्रति बैरल पर था।
अमेरिकी डॉलर के बदले पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर 159.30 रुपये है। यानी अगर पाकिस्तान में एक डॉलर खरीदना हो तो आपको 159.30 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं भारत में एक डॉलर के लिए आपको 72.87 रुपये ही देने होंगे। भारत के मुकाबले पाकिस्तान में एक डॉलर के लिए लगभग ढाई गुना अधिक पैसा खर्च करना होगा।
फॉरेक्स एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान ने बताया कि बुधवार को खुले बाजार में डॉलर का खरीद-बिक्री मूल्य क्रमश: 159.1 रुपये और 159.9 रुपये दर्ज किया गया है। इसी प्रकार यूरो के सामने पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर 192.29 रुपये रही। जापानी येन के सामने पाकिस्तानी रुपये की विनिमय दर 220.36 और ब्रिटिश पाउंड के सामने 219.37 रुपये दर्ज की गई। पाकिस्तान में अमिरात दिरहम की विनमय दर 43.37 और साऊदी रियाल की विनिमय दर 42.47 रुपये है।