1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गेहूं खरीद 3 करोड़ टन के पार, टूटने वाला है प्रोक्योरमेंट का रिकॉर्ड

गेहूं खरीद 3 करोड़ टन के पार, टूटने वाला है प्रोक्योरमेंट का रिकॉर्ड

सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद का जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है वह 95.32 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम के मुताबिक 9 मई तक देशभर में कुल 3.05 करोड़ टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और कई राज्यों में किसानों से अब भी गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों से यह खरीद 1735 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर हो रही है

Wheat procurement crosses 30 million tons- India TV Hindi
Wheat procurement crosses 30 million tons till May 9th

नई दिल्ली। देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद का रिकॉर्ड टूटने के करीब है, सरकार ने इस साल किसानों से गेहूं की खरीद का जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है वह 95.32 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भारतीय खाद्य निगम के मुताबिक 9 मई तक देशभर में कुल 3.05 करोड़ टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और कई राज्यों में किसानों से अब भी गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों से यह खरीद 1735 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर हो रही है।

पिछले साल पूरे सीजन के दौरान 308.25 लाख टन गेहूं खरीदा गया था जो सरकारी खरीद का अबतक का रिकॉर्ड है। लेकिन इस साल सरकार ने 320 लाख टन खरीद लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है और पूरी उम्मीद है कि इस साल खरीद लक्ष्य के नजदीक पहुंचेगी और नया रिकॉर्ड बनेगा।

इस साल सरकार ने पंजाब से 119 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ था लेकिन राज्य में लक्ष्य से अधिक यानि रिकॉर्ड 122.90 लाख टन गेहूं खरीदा जा चुका है। हरियाणा में भी इस साल 74 लाख टन खरीद का लक्ष्य था और वहां भी अबतक रिकॉर्ड 85.21 लाख टन गेहूं खरीदा जा चुका है। मध्य प्रदेश में इस साल 67 लाख टन खरीद का लक्ष्य है और 9 मई तक वहां 57.44 लाख टन गेहूं खरीदा गया है जबकि उत्तर प्रदेश में इस साल 40 लाख टन खरीद का लक्ष्य है और वहां पर अबतक 26.73 लाख टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

Latest Business News