1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 17 August 2026 Stock Market Updates: हफ्ते की शुरुआत में ही शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले, JSW Steel और SBI में आई गिरावट

17 August 2026 Stock Market Updates: हफ्ते की शुरुआत में ही शेयर बाजार को लगा झटका! सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले, JSW Steel और SBI में आई गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त और गिरावट के साथ हुई। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले, जिससे निवेशकों की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही।

लाल निशान पर खुला शेयर...- India TV Hindi
Image Source : CANVA लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही निवेशकों को झटका लगा। 17 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले। कमजोर शुरुआत के बीच IT, बैंकिंग, रियल्टी और ऑटो समेत कई सेक्टरों में दबाव देखने को मिला। हालांकि, कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी जारी रही।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 288.96 अंक गिरकर 77,720.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 68.75 अंक की गिरावट के साथ 24,297.25 पर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में करीब 1,477 शेयर बढ़त में, 1,337 शेयर गिरावट में और 241 शेयर बिना बदलाव के रहे। इससे बाजार में मिला-जुला रुख दिखाई दिया, लेकिन प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में रहे।

JSW Steel और SBI समेत ये शेयर फिसले

निफ्टी के प्रमुख शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील करीब 1.25% नीचे कारोबार करता दिखा। वहीं SBI में करीब 1.05%, जियो फाइनेंशियल में 1.06% और डॉ. रेड्डीज लैब्स में 1.28% की गिरावट रही। TCS भी करीब 1.02% नीचे रहा। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, HCL टेक और टाटा स्टील जैसे कई बड़े शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला।

Image Source : BSE official websiteआज का सेंसेक्स हीटमैप

आयशर मोटर्स और हिंडाल्को ने संभाला मोर्चा

बाजार में हर तरफ बिकवाली नहीं थी। आयशर मोटर्स करीब 1.08% चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में रहा। हिंडाल्को में करीब 1.02% और इटरनल में लगभग 0.82% की तेजी दिखाई दी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोटक महिंद्रा बैंक भी शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे। अपोलो हॉस्पिटल्स, M&M और अडानी एंटरप्राइजेज भी प्रमुख बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप-5 गेनर स्टॉक्स टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
आयशर मोटर्स (+1.08%) डॉ. रेड्डीज लैब (-1.28%)
हिंडाल्को (+1.02%) जेएसडब्ल्यू स्टील (-1.25%)
इटरनल (+0.82%) जियो फाइनेंशियल (-1.06%)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (+0.44%) एसबीआई (-1.05%)
कोटक महिंद्रा (+0.42%) टीसीएस (-1.02%)

IT और PSU Bank पर ज्यादा दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में आईटी इंडेक्स करीब 0.71% नीचे था। पीएसयू बैंक में 1.03%, बैंक में 0.35% और रियल्टी इंडेक्स में 0.50% की गिरावट दर्ज की गई। FMCG इंडेक्स भी करीब 0.57% नीचे रहा। वहीं निफ्टी फॉर्मा करीब 0.12% की मामूली बढ़त में रहा। मिडकैप 150 में भी हल्की कमजोरी रही, जबकि स्मॉलकैप 100 लगभग स्थिर से थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें- FPIs ने अगस्त में किया ₹16,621 करोड़ का निवेश, लगातार दूसरे महीने भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं विदेशी निवेशक

Latest Business News