रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, एक मिस कॉल पर घर आएगा LPG सिलेंडर
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, एक मिस कॉल पर घर आएगा LPG सिलेंडर
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 16, 2021 12:56 pm IST, Updated : Feb 16, 2021 12:56 pm IST
देश की सबसे बड़ी एलपीजी कंपनी Indane ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है।
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, एक मिस कॉल पर घर आएगा LPG सिलेंडर
महंगाई के दौर में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के नाक में दम कर रखा है। लेकिन इसी बीच देश की सबसे बड़ी एलपीजी कंपनी Indane ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब इंडेन की गैस बुक कराने के लिए न तो इंडेन की गैस एजेंसी जाने की जरूरत है और न हीं एप डाउनलोड करने की। कंपनी अब एक मिस कॉल पर सिलेंडर की बुकिंग ले रही है।
Indane ने एक ट्वीट कर इस सुविधा की जानकारी दी है। इसके अनुसार ग्राहकों को सिर्फ एक नंबर अपने मोबाइल में सेव करना होगा और आपकी गैस बुक हो जाएगी। कंपनी का यह नंबर 8454955555 है। आपको इस नंबर पर बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल देेनी होगी और गैस सिलेंडर आपके घर पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा आप दूसरे माध्यमों से भी गैस की बुकिंग कर सकते हैं।
इंडेन ने अपने ट्वीट में मिस कॉल की यह व्यवस्था नए गैस कनेक्शन के लिए भी लागू की है। इसके तहत अब 8454955555 नंबर पर मिस कॉल देकर नए गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि इस नंबर पर मिस कॉल देने के बाद आपको कंपनी द्वारा संपर्क किया जाएगा और आप नए गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।