1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

नवरात्रि पर मां शारदा के भक्तों को रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव; जानें पूरा शेड्यूल

शारदीय नवरात्र में मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। देशभर से मैहर पहुंचने वाले भक्तों की यात्रा आसान बनाने के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किया है। रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 18 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 5-5 मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है।

मैहर स्टेशन पर...- India TV Hindi
Image Source : INDIAN RAILWAYS / ANI / CANVA मैहर स्टेशन पर रुकेंगी 18 ट्रेनों

शारदीय नवरात्र मेले के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां शारदा धाम (मैहर) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। देश के कोने-कोने से मैहर पहुंचने वाले लाखों भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मैहर रेलवे स्टेशन पर 9 जोड़ी यानी कुल 18 एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को 5-5 मिनट का अस्थायी स्टॉपेज प्रदान किया है। यह विशेष व्यवस्था 10 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और नवरात्र मेले के समापन तक प्रभावी रहेगी।

मैहर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

नवरात्र पर्व के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे तमाम राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन और पूजन के लिए मैहर पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है। इस विशेष व्यवस्था से अब मुंबई, पुणे, सूरत, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे दूर-दराज के शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को कटनी या सतना स्टेशन पर उतरकर टैक्सी या अन्य साधन बदलने की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है।
JPG

5 मिनट का विशेष हॉल्ट क्यों है महत्वपूर्ण?

आम तौर पर एक्सप्रेस ट्रेनों का किसी स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट का होता है, लेकिन नवरात्र के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए इसे बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन से उतरने और चढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा, जिससे भगदड़ या असुविधा से बचा जा सके।   

मैहर स्टेशन पर रुकने वाली प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम आगमन प्रस्थान कब से कब तक
11055 गोदान एक्सप्रेस 03:10 03:15 11  से 21 अक्टूबर तक
11059 मुंबई LTT - छपरा एक्सप्रेस  03:10 03:15 10  से 20 अक्टूबर तक
12669 गंगा कावेरी एक्सप्रेस 20:50 20:55 10  से 19 अक्टूबर तक
19051 श्रमिक एक्सप्रेस 15:05 15:10 10  से 17 अक्टूबर तक
15268 मुंबई LTT - रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस 10:40 10:45 12  से 19 अक्टूबर तक
18201 दुर्ग - नौतनवा एक्सप्रेस 05:35 05:40 14  से 21 अक्टूबर तक
11037 पुणे - गोरखपुर एक्सप्रेस 11:05 11:10 15 अक्टूबर
22103 मुंबई LTT - अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 06:45 06:50 12  से 19 अक्टूबर तक
19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 02:00 02:05 11  से 21 अक्टूबर तक
11056 गोदान एक्सप्रेस 20:25 20:30 11  से 21 अक्टूबर तक
11060 छपरा -मुंबई LTT एक्सप्रेस  20:25 20:30 12  से 22 अक्टूबर तक
12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस 07:25 07:30 12  से 21 अक्टूबर तक
19052 श्रमिक एक्सप्रेस 11:40 11:45 12  से 19 अक्टूबर तक
15267 रक्सौल -मुंबई LTT अंत्योदय एक्सप्रेस 11:25 11:30 10  से 17 अक्टूबर तक
18202 नौतनवा - दुर्ग एक्सप्रेस 01:55 02:00 11  से 18 अक्टूबर तक
11038 गोरखपुर - पुणे एक्सप्रेस 04:20 04:25 10  से 17 अक्टूबर तक
22104 अयोध्या कैंट - मुंबई LTT सुपरफास्ट एक्सप्रेस 08:50 08:55 13  से 20 अक्टूबर तक
19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 22:40 22:45 11  से 21 अक्टूबर तक

139 पर कॉल करके लें अधिक जानकारी 

ट्रेनों के ठहराव और समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सूरत से मधुबनी तक चलेंगी 2-2 अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें, 8 स्लीपर और 11 जनरल डिब्बे होंगे- चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

Latest Business News