1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. सहरसा से मुजफ्फरपुर, सोनपुर, आरा, प्रयागराज, कटनी, नागपुर के रास्ते यशवंतपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

सहरसा से मुजफ्फरपुर, सोनपुर, आरा, प्रयागराज, कटनी, नागपुर के रास्ते यशवंतपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 10, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 05:04 pm IST

भारतीय रेल बिहार के सहरसा से बेंगलुरू के यशवंतपुर तक एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। रेलवे ने इस ट्रेन की डिटेल्स भी शेयर की हैं।

indian railways, special trains, festival special trains, saharsa, Yeswanthpur- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ECR

रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के साथ ही इस साल के त्योहारी सीजन की भी शुरुआत हो जाएगी। नवरात्रि के बाद दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा मनाई जाएगी। भारतीय रेल के साथ-साथ रोड ट्रांसपोर्ट के लिए भी ये सीजन काफी व्यस्त रहता है, क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने पूरे परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घरों के लिए रवाना होते हैं। भारतीय रेल ने हर साल की तरह इस साल भी खास व्यवस्थाएं की हैं। रेलवे इस साल भी सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चला रही है, ताकि इस त्योहारी सीजन में आम यात्री आराम से अपने घर पहुंच सकें।

11 अक्टूबर से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेल बिहार के सहरसा से बेंगलुरू के यशवंतपुर तक एक स्पेशल ट्रेन चला रही है। रेलवे ने इस ट्रेन की डिटेल्स भी शेयर की हैं। रेलवे के मुताबिक, यशवंतपुर से सहरसा तक जाने वाली ट्रेन 11 अक्टूबर से लेकर 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। जबकि, सहरसा से यशवंतपुर तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर से लेकर 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, रामागुंडम, काजीपेट, काचीगुड़ा, महबूबनगर, कुरनूल सिटी, धोने, गूटी, अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदुपुर और याल्हंका रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

सहरसा और यशवंतपुर से किस समय यात्रा शुरू करेगी गाड़ी

यशवंतपुर से सहरसा तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 06581, यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन रविवार को सुबह 07.00 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को रात 20.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में, सहरसा से यशवंतपुर तक जाने वाली ट्रेन नंबर- 06582, सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन बुधवार को सुबह 05.55 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को शाम 16.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

सहरसा और यशवंतपुर के बीच चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल जानने के लिए आप भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर- 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES पोर्टल पर भी इस ट्रेन का पूरा टाइम टेबल और बाकी सभी डिटेल्स भी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

2 दिनों में 5500 रुपये महंगा हुआ सोना, 1 दिन में 4500 रुपये बढ़ी चांदी की कीमतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।