1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. आनंद विहार से गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी के रास्ते लौकहा बाजार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

आनंद विहार से गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी के रास्ते लौकहा बाजार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

दिल्ली के आनंद विहार और बिहार के मधुबनी जिले में स्थित लौकहा बाजार के बीच एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

indian railways, special trains, anand vihar, raxaul, gorakhpur- India TV Hindi
Image Source : NFR भारतीय रेल चलाएगी स्पेशल ट्रेनें

देश में जल्द ही त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके साथ ही छोटे शहरों और गांवों से बड़े शहरों में रोजी-रोटी कमाने वाले लोग पूरे परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान करना शुरू कर देंगे। भारतीय रेल के लिए ये त्योहारी सीजन सबसे ज्यादा व्यस्त होता है। इस दौरान ट्रेनों में सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेल ने त्योहारी सीजन वाली यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन स्पेशल ट्रेनों में आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का नाम भी शामिल है।

16 सितंबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार और बिहार के मधुबनी जिले में स्थित लौकहा बाजार के बीच एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 16 सितंबर से लेकर 29 नवंबर तक रोजाना चलाई जाएगी। जबकि, लौकहा बाजार से 17 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना चलाई जाएगी। इस तरह से ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से 75-75 ट्रिप लगाएगी।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन 

उत्तर रेलवे के मुताबिक, आनंद विहार और लौकहा बाजार के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, शीशो, सकरी, झंझारपुर और वाचस्पतिनगर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे होंगे।

आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 04014 (आगमन) गाड़ी संख्या 04014 (प्रस्थान) स्टेशन का नाम गाड़ी संख्या 04013 (आगमन) गाड़ी संख्या 04013 (प्रस्थान)

15:40

आनंद विहार टर्मिनल

03:15

16:22

16:24

गाजियाबाद 

01:55

01:57

18:55

19:00

मुरादाबाद 

22:33

22:40

20:20

20:22

बरेली 

20:43

20:45

21:40

21:42

शाहजहांपुर

19:33

19:35

00:20

00:30

सीतापुर जंक्शन 

17:25

17:35

04:15

04:20

गोंडा जंक्शन

13:20

13:30

07:25

07:35

गोरखपुर जंक्शन 

10:25

10:35

08:33

08:35

कप्तानगंज जंक्शन

09:32

09:34

09:13

09:15

सिसवा बाजार 

09:01

09:03

10:35

10:37

बगहा 

06:40

06:45

11:05

11:07

हरिनगर

06:03

06:05

11:30

11:35

नरकटियागंज जंक्शन 

05:40

05:50

11:56

11:58

सिकटा

04:35

04:37

12:20

12:25

रक्सौल जंक्शन 

04:10

04:15

13:30

13:32

बैरगनिया

03:10

03:12

15:00

15:10

सीतामढ़ी 

02:30

02:40

16:30

16:35

शीशो

00:35

00:40

17:30

17:32

सकरी जंक्शन 

23:43

23:45

18:30

18:35

झंझारपुर जंक्शन 

23:00

23:05

19:03

19:05

वाचस्पतिनगर 

22:07

22:09

20:15

लौकहा बाजार 

21:30

आनंद विहार से दोपहर में और लौकहा बाजार से रात में चलेगी ट्रेन

आनंद विहार से लौकहा बाजार तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04014, आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 16 सितंबर से 29 नवंबर तक रोजाना दोपहर 15.40 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 20.15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी। वापसी में, लौकहा बाजार से आनंद विहार तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04013, लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 17 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना रात 21.30 बजे लौकहा बाजार से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन भोर में 03.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर ने खरीदी 3.86 एकड़ जमीन, 70 करोड़ रुपये में हुई पूरी डील: रिपोर्ट

Latest Business News