1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सचिन तेंदुलकर ने खरीदी 3.86 एकड़ जमीन, 70 करोड़ रुपये में हुई पूरी डील: रिपोर्ट

सचिन तेंदुलकर ने खरीदी 3.86 एकड़ जमीन, 70 करोड़ रुपये में हुई पूरी डील: रिपोर्ट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 08, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Sep 09, 2026 10:33 am IST

सचिन तेंदुलकर ने 3 अलग-अलग प्लॉट में से 3.09 एकड़ वाले प्लॉट का 100% मालिकाना हक खरीदा है। जबकि बाकी की दोनों प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 50% अविभाजित हिस्सा खरीदा है।

sachin tendulkar, lonavala, sachin tendulkar properties, sachin tendulkar home- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : AFP

दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र के लोनावला में 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में लगभग 70 करोड़ रुपये में ये जमीन खरीदी है। ये डील 4 सितंबर को 3 अलग-अलग रजिस्टर्ड ट्रांजैक्शन के माध्यम से हुई है। इस पूरी डील में खाली प्लॉट और 2100 वर्ग फुट में बना एक बंगला भी है।

तीनों डील की क्या है वैल्यू

प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म Zapkey ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर इस डील से जुड़ी डिटेल्स शेयर की हैं। Zapkey को डॉक्यूमेंट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों डील्स की कुल कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है। पहली डील में 3.09 एकड़ जमीन के लिए 63.69 करोड़ रुपये, दूसरी डील के लिए 4.56 करोड़ रुपये और तीसरी डील के लिए 1.75 करोड़ रुपये शामिल हैं।

सचिन ने 3.09 एकड़ वाले प्लॉट का 100% मालिकाना हक खरीदा

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर ने 3 अलग-अलग प्लॉट में से 3.09 एकड़ वाले प्लॉट का 100% मालिकाना हक खरीदा है। जबकि बाकी की दोनों प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 50% अविभाजित हिस्सा (बिना बंटवारे वाला हिस्सा) खरीदा है। तेंदुलकर ने ये तीनों प्रॉपर्टी नंदन धनंजय मेहता और विवस्वत धनंजय मेहता से खरीदी हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस पूरी डील के लिए 4.20 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 90,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भी भुगतान किया है।

1.68 लाख वर्ग फुट है तीनों प्रॉपर्टी का एरिया

सचिन तेंदुलकर ने ये प्रॉपर्टी लोनावला के मावल तालुका में खरीदी है। इन तीनों प्रॉपर्टी का कुल एरिया लगभग 15,601.78 वर्ग मीटर है, जो लगभग 1.68 लाख वर्ग फुट या 3.86 एकड़ के बराबर है। Zapkey.com के अनुसार, कुल कीमत और डील किए गए एरिया के आधार पर तीनों प्रॉपर्टी का एवरेज रेट लगभग 4168 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

Sachin Tendulkar, Property
Image Source : ZAPKEYZapkey का लिंक्डइन पोस्ट

पुणे से 60 km दूर एक मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशन है लोनावला

मुंबई से 100 km और पुणे से 60 km दूर स्थित लोनावला एक मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन मॉनसून और सर्दियों के दौरान सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोनावला महाराष्ट्र में 'सेकंड-होम' के लिए एक लोकप्रिय जगह है और इसने अमीर और मशहूर हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया है।

ये भी पढ़ें

SBI में 365 दिनों की FD पर कितना मिल रहा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या है खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।