1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 1 दिसंबर तक चलेंगी पूर्णिया, सहरसा, गया और धनबाद की स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से बिहार-झारखंड आना-जाना होगा आसान

1 दिसंबर तक चलेंगी पूर्णिया, सहरसा, गया और धनबाद की स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से बिहार-झारखंड आना-जाना होगा आसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 05, 2026 03:29 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 03:29 pm IST

रेलवे के इस कदम से बिहार और झारखंड के लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी और उनकी यात्रा सुविधाजनक बनेगी।

indian railways, special trains, purnia, new delhi, anand vihar- India TV Hindi
बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर Image Source : PTI

भारतीय रेल ने बिहार और झारखंड के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4 स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को 1 दिसंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है। रेलवे के इस कदम से बिहार और झारखंड के लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी और उनकी यात्रा सुविधाजनक बनेगी। भारतीय रेल के उत्तर रेलवे जोन ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार और शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से पूर्णिया, सहरसा, गया और धनबाद के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अब 1 दिसंबर तक सेवाएं देंगी। 

ट्रेन नंबर- 05579, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक शुक्रवार और रविवार  
  • विस्तारित अवधि: 4 सितंबर से 29 नवंबर तक  
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 26  

ट्रेन नंबर- 05580, आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक रविवार और मंगलवार  
  • विस्तारित अवधि: 6 सितंबर से 1 दिसंबर तक  
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 26  

ट्रेन नंबर- 05575, सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक मंगलवार  
  • विस्तारित अवधि: 8 सितंबर से 24 नवंबर तक  
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 12  

ट्रेन नंबर- 05576, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक गुरुवार  
  • विस्तारित अवधि: 10 सितंबर से 26 नवंबर तक  
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 12  

ट्रेन नंबर- 02397, गया जंक्शन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक रविवार  
  • विस्तारित अवधि: 6 सितंबर से 29 नवंबर तक
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 13  

ट्रेन नंबर- 02398, आनंद विहार-गया जंक्शन स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक सोमवार  
  • विस्तारित अवधि: 7 सितंबर से 30 नवंबर तक  
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 13  

ट्रेन नंबर- 03639, धनबाद जंक्शन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार  
  • विस्तारित अवधि: 4 सितंबर से 30 नवंबर तक  
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 26  

ट्रेन नंबर- 03640, शकूरबस्ती-धनबाद जंक्शन स्पेशल ट्रेन

  • किस दिन चलती है: प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार  
  • विस्तारित अवधि: 5 सितंबर से 1 दिसंबर तक  
  • एक्स्ट्रा ट्रिप: 26 

दीपावली और छठ पूजा के दौरान मिलेगी कन्फर्म सीट

खास बात ये है कि रेलवे के इस फैसले से दीपावली और छठ पूजा के लिए घर जाने और वापस दिल्ली आने में भी खास दिक्कतें नहीं होंगी। रेलवे के इस फैसले से लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक बनेगी। इन सभी स्पेशल ट्रेनों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें

टाटा संस का अगला चेयरमैन कौन होगा? रेस में NSE के MD और CEO आशीष चौहान भी शामिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा