Published : Sep 02, 2026 02:40 pm IST, Updated : Sep 02, 2026 02:40 pm IST
1/5Image Source : Southern Railway
भारतीय रेल ने 4 सितंबर को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और उसके बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेन प्रयागराज और दिल्ली के बीच चलाई जाएगी।
2/5Image Source : Southern Railway
रेलवे ने कहा है कि लगातार 3 दिनों की छुट्टी वाले इस लॉन्ग वीकेंड में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के सूबेदारगंज और नई दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
3/5Image Source : Southern Railway
भारतीय रेल ने इस स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स शेयर की है। रेलवे ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप लगाएगी। इससे, हजारों यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। रेलवे ने बताया है कि सूबेदारगंज और नई दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी का 1 डिब्बा, थर्ड क्लास एसी के 3 डिब्बे, स्लीपर क्लास के 7 डिब्बे, जनरल क्लास के 5 डिब्बे और एसएलआर क्लास के 2 डिब्बे समेत कुल 18 डिब्बे होंगे।
4/5Image Source : Southern Railway
नई दिल्ली से सूबेदारगंज तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 02416, नई दिल्ली-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस 3, 4 और 5 सितंबर को रात 23.00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान गाजियाबाद से 23:47 बजे, अलीगढ़ जंक्शन से 01:07 बजे, टूंडला जंक्शन से 02:20 बजे, इटावा जंक्शन से 04:02 बजे, गोविंदपुरी से 06:40 बजे और फतेहपुर से 08:22 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 09:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
5/5Image Source : NFR
वापसी में, सूबेदारगंज से नई दिल्ली तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 02415, सूबेदारगंज-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 4, 5 और 6 सितंबर को दोपहर 12.10 बजे सूबेदारगंज से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान फतेहपुर से 13:25 बजे, गोविंदपुरी से 15:00 बजे, इटावा जंक्शन से 17:05 बजे, टूंडला जंक्शन से 18:57 बजे, अलीगढ़ जंक्शन से 20:32 बजे और गाजियाबाद से 22:47 बजे रवाना होते हुए उसी दिन रात 23:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।