Aquarius Weekly Horoscope 10-16 Oct 2022 (कुंभ साप्ताहिक राशिफल): आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो, आप जीवन के हर पक्ष का आनंद उठा सकते हैं। इस दौरान इस राशि के ज्यादातर जातक इस बात पर अमल करते हुए, अपनी खराब आदतों में सुधार करने का प्रयास करेंगे। चन्द्रमा की दृष्टि अष्टम भाव पर होने से कार्यस्थल पर भले वो ऑफिस हो या आपका कारोबार, आपकी कोई लापरवाही आपको अचानक आर्थिक नुकसान करा सकती है। इसलिए जल्दबाज़ी में कुछ भी करने से बचते हुए, हर कार्य को ठीक तरीके से करें।
यदि आप अपने कार्यक्षेत्र अथवा अपनी शिक्षा के सिलसिले में परिवार से दूर रहते हैं तो, काफी हद तक आपको इस सप्ताह के मध्य के बाद चन्द्रमा के चतुर्थ भाव में गोचर करते ही इन परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आप अपनी वाणी के बल पर, इस अवधि में लोगों को अपना बना लेंगे और उनके मन के हर मतभेद को दूर कर शांति और सद्भाव स्थापित करने में सफल होंगे। इस सप्ताह कई शुभ ग्रहों के प्रभाव से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी, जिसकी मदद से आप अपने पेशेवर जीवन में नयी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको कई ऐसे अवसर हासिल होने वाले हैं, जिनकी मदद से करियर के लिहाज़ से ये समय आपकी राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए बेहद ही खुशगवार बीतेगा।
इस हफ्ते यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, आपके लिए अंत की अवधि में चन्द्रमा का पंचम भाव में होना विशेष अनुकूल रहेगा। बावजूद इसके इस दौरान आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, क्योंकि तभी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। ऐसे में इस समय का उत्तम लाभ उठाते हुए, विषयों को समझने का ही प्रयास करें।
उपाय: शनि देव के बीज मंत्र का नियमित रूप से जप करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)
More Rashifal News