Mesh Rashifal 4 December 2025: मेष राशि चक्र की पहली राशि है और इसके मुताबिक ही मेष राशि वालों का स्वभाव होता है। वे भी हमेशा आगे ही रहना चाहते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है, जो पराक्रम के देवता माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि के लोग बेहद पराक्रमी और उत्साही होते हैं। मेष राशि के जातकों में गजब की नेतृत्व क्षमता होती है।
ऐसे में इन्हें जन्मजात लीडर कहा जाता है। ये खुद को कभी दूसरों से कभी नहीं आंकते। मेष राशि वालों के लिए 4 दिसंबर 2025 का दिन कई सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। सुबह से ही घर-परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा और प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ने से रिश्तों में मिठास आएगी। सेहत आज मजबूत रहेगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। मेष राशि के विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, जिसके लिए उन्हें अपने शिक्षकों का पूरा सहयोग भी मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में आपकी काम करने की शैली लोगों को प्रभावित करेगी। लेखन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े मेष राशि के लोगों को आज बड़ी सफलता या खुशखबरी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और सकारात्मक अनुभवों से भरा रहेगा।
आज आपके लिए शुभ रंग मैरून रहेगा और शुभ अंक 8 है।
प्यार के मामले में कैसा रहेगा दिन
वहीं, इश्क, मोहब्बत की बात करें तो मेष राशि के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन नहीं है। माहौल रोमांटिक करने के लिए कुछ नया करें। हालांकि, प्रेम संबंधों में नई शुरुआत की संभावना है। आज आप अतिरिक्त कामों, यात्राओं, फोन कॉल्स आदि में बिजी रहेंगे। सिंगल लोगों को आज कुछ ऐसे प्रस्ताव मिलने वाले है, जिनका इंतजार वो लंबे समय से कर रहे थे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
More Rashifal News