Makar Rashifal 4 December 2025: 4 दिसंबर 2025 मकर राशि वालों के लिए प्रेरणा, सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन साबित हो सकता है। आज आपको परिवार और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। सेहत, काम और रिश्तों में आज सितारे आपका साथ देते नजर आएंगे।
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर के बड़ों से प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपकी खूब प्रशंसा करेंगे। रिश्तेदार भी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए उपयोगी सुझाव दे सकते हैं, जिनसे आपको आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें। कुल मिलाकर, आज का दिन आपके सुख, समृद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा।
- शुभ रंग - पर्पल
- शुभ अंक - 3
थोड़े एफर्ट्स रिश्ते में नई जान डाल सकते हैं
अपने व्यक्तित्व और बनावट में बदलाव कर के आप उसका दिल जीत सकते हैं, जिसके लिए आप पागल हैं। साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब कुछ सही कर देंगे। साथ में घूमना, शॉपिंग करना आपके रिश्ते में नई जान डाल सकता है। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: