1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Rashifal 4 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य, शुभ कामों में बढ़ेगा खर्च, जानें अपना दैनिक राशिफल

Kanya Rashifal 4 December 2025: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य, शुभ कामों में बढ़ेगा खर्च, जानें अपना दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 04, 2025 06:21 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:29 am IST

Kanya Rashifal 4 December 2025: आज कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में नए अवसर मिलेंगे। इस राशि के लोगों के लिए आज सहकर्मियों का सहयोग और सामाजिक रुतबा भी बढ़ने के योग हैं। यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Kanya Rashifal 4 December 2025- India TV Hindi
आज 4 दिसंबर कन्या राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Kanya Rashifal 4 December 2025: राशि चक्र की छठी राशि है कन्या, जिसके स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातक थोड़े भावुक होते हैं। ये दूसरों की सलाह को नहीं मानते और ज्यादातर अपने दिल की सुनते हैं, जिसके कारण कई बार इन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। आज, 4 दिसंबर 2025 का दिन कन्या राशि वालों के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद उत्साहजनक रहेगा। सही योजना और रणनीति के साथ आप अपने प्रोफेशन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहेंगे।

आत्मविश्लेषण, प्रगति और सम्मान से भरा रहेगा दिन

कन्या राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की दौड़ भाग भरी जिंदगी में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालेंगे और अपने व्यक्तित्व का आकलन करेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे और साथ ही आपकी तारीफ भी करेंगे। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है साथ ही आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलने वाले हैं।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 4

रिश्ते में आएगी मिठास

जल्द ही आपको कोई ऐसा मिलने वाला है, जो आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा। रोमांस के सपने आपको एक अलग ही दुनिया में लेकर जाएंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आपका पूरा मूड आज आनंद करने का है।               

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।