1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kark Rashifal 4 Dec 2025: लेन-देन में चूक पडे़गी भारी, रिश्तों को लेकर बढ़ेगी गफलत; नेगेटिव सोच खड़ी कर सकती हैं मुश्किलें, पर अध्यात्म देगा सुकून

Kark Rashifal 4 Dec 2025: लेन-देन में चूक पडे़गी भारी, रिश्तों को लेकर बढ़ेगी गफलत; नेगेटिव सोच खड़ी कर सकती हैं मुश्किलें, पर अध्यात्म देगा सुकून

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 04, 2025 06:20 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:29 am IST

Kark Rashifal 4 December 2025: आज कर्क राशि वालों को परिवार और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे करियर और निजी जीवन दोनों में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे। योग-प्राणायाम और आध्यात्मिकता के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Kark Rashifal 4 December 2025- India TV Hindi
आज 4 दिसंबर 2025 कर्क राशिफल Image Source : INDIA TV

Kark Rashifal 4 December 2025: कर्क राशिचक्र की चौथी राशि है। इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, जो मन, भावनाओं और संवेदनशीलता का कारक माने जाते हैं। अगर इन जातकों की कुंडली में चंद्रमा बलवान है, तो व्यक्ति शांतचित्त और कल्पनाशील होता है। वहीं, अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो इनके जीवन में मानसिक अस्थिरता, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं रहती है। 4 दिसंबर 2025 का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। यहां विस्तार से जानिए आज का अपना राशिफल

आज आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी ताकत बनेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन नई उमंगों और ऊर्जा के साथ शुरू होगा। परिवार के सगे-संबंधियों की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने के योग बन रहे हैं, जो किसी जरूरी काम को पूरा करने में सहायक साबित होगी। हालांकि, लेन-देन से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही नुकसान दे सकती है। करियर की बात करें तो आज गुरुजनों और अनुभवी लोगों से मिलने वाला मार्गदर्शन आपका काम आसान बनाएगा। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे और आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।

सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल है। आप योग और मेडिटेशन की रूटीन अपनाकर खुद को मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज नकारात्मक सोच और अनावश्यक विवादों से दूर रहें। मानसिक शांति पाने के लिए आप आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने या कुछ समय मेडिटेशन में बिताने का मन बना सकते हैं। 

शुभ रंग - ग्रे 
शुभ अंक - 2

पार्टनर और आपकी आपसी समझ से सुलझेंगी चीजें

यह समय लिव इन पार्टनर के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए। अपने सोलमेट के साथ आपकी समझ किसी भी स्थिति को खुशियों में बदल सकती है।                 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।