1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 4 Dec 2025: तुला राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, मिलेगा मनचाहा सुख और बढ़ेगी कमाई, जानें आज का राशिफल

Tula Rashifal 4 Dec 2025: तुला राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, मिलेगा मनचाहा सुख और बढ़ेगी कमाई, जानें आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 04, 2025 06:21 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:29 am IST

Tula Rashifal 4 December 2025: तुला राशि वालों को आज उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा और नई पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। कला से जुड़े लोगों को सम्मान और दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ने के योग हैं। जानें अपना दैनिक राशिफल।

Tula Rashifal 4 December 2025- India TV Hindi
आज 4 दिसंबर तुला राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 4 December 2025: 12 राशियों में तुला सातवें नंबर की राशि है, जिसका स्वामी शुक्र है। इस राशि में के जातकों पर मंगल, राहु, बृहस्पति और शुक्र का ज्यादा प्रभाव रहता है। इसी कारण ये जातक सतर्क, आकर्षक और संतुलित रहते हैं, लेकिन ये लापरवाह और स्वार्थी भी होते हैं। ये लोग जल्दबाजी में फैसले लेने के कारण अक्सर दुविधा में फंसे जाते हैं। 4 दिसंबर 2025 का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास बनी रहेगी और कामकाज से लेकर रिश्तों तक हर क्षेत्र में अनुकूलता दिखाई देगी।

धन लाभ, सामाजिक सम्मान और नई पार्टनरशिप के योग

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सुबह से ही आप खुद को तरोताजा और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहेगा, जो आपके फैसलों और कार्यों को मजबूत बनाएगा। आज लोग आपके सौम्य व्यवहार और संतुलित सोच से प्रभावित होंगे।

कामकाज के मामले में दिन बेहद शुभ है। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप के साथ पार्टनरशिप करने पर विचार कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, क्योंकि आज आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ का योग बन रहा है। कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सम्मान बढ़ाने वाला है। आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता की लोग खुलकर सराहना करेंगे। सेहत में भी सुधार दिखाई देगा।

  • शुभ रंग - ऑरेंज
  • शुभ अंक - 6

प्यार के मामले में ऐसा रहेगा आपका दिन

अभी आपके मन में केवल एक ही नाम है और वो है अपने प्रियतम का। साथी के साथ बातों से जीवन में मिठास आएगी। दांपत्य जीवन में सुखों में वृद्धि होगी और जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, सिंगल लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि जिनसे आपका प्यार का रिश्ता है उनसे कुछ मतभेद हो सकते है। साथी का ध्यान खींचने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज दें।     

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।