Pisces Weekly Horoscope 10-16 Oct 2022 (मीन साप्ताहिक राशिफल): घर परिवार और निजी जीवन में चल रही तनाव ग्रस्त गतिविधियां, आपको अंदर से मायूस और बेचैन कर सकती है। हालांकि शुरूआती समय में लग्न में ही चन्द्रमा की उपस्थिति के कारण आप अपनी बेचैनी को दूसरों से छुपाते दिखाई देंगे, जिससे आपके स्वभाव में कुछ आक्रामकता की वृद्धि भी हो सकती है। यदि आप अपने घर से जुड़ा कोई निवेश करने का सोच रहे थे तो, उसके लिए ये सप्ताह सामान्य से काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। क्योंकि ये निवेश आपके लिए फ़ायदेमंद तो होगा ही, साथ ही अंत तक चन्द्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में होने से आप अपने घर के किसी हिस्से से किराए, आदि के माध्यम से भी अतिरिक्त धन प्राप्त कर सकेंगे।
इस सप्ताह कई ग्रहों का गोचर होने से, आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां लौट आएँगी। हालांकि उससे पहले आपके परिवार में वृद्धि होने की भी संभावना रहेगी। यह वृद्धि किसी व्यक्ति के विवाह अथवा किसी शिशु के जन्म के कारण संभव है। ऐसे में इन ख़ुशियों को परिवार के साथ मिलकर मनाए। ये देखा गया है कि हम करियर में आगे बढ़ते हुए, अहंकार में आकर अपने आस-पास के लोगों जैसे: अपने अभिभावक, अपने गुरु और मित्रों को भूल जाते हैं। और जब विपरीत परिस्थितियां आती हैं तब हमारे मन में भी उनकी याद और सहयोग की इच्छा पुनः जागृत होने लगती है।
ऐसा ही इस सप्ताह गुरु देव के लग्न में वक्री होने से आपके साथ भी होगा। जब आपका अहंकार आपको दूसरों से दूर करेगा। इस समय आपको पढ़ाई-लिखाई में अपना ध्यान लगाने में, कुछ अधिक कठिनाई आ सकती हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिये ध्यान और योग को सहारा लें और यदि स्थितियाँ आपकी इच्छा से विपरीत दिशा में जाएं तो, खुद को उस समय भी ज्यादा से ज्यादा शांत रखने की ही कोशिश करें। क्योंकि शांत दिमाग के साथ ही, आप हर समस्या का समाधान खोजने में खुद को सक्षम पाएंगे।
उपाय: गुरुवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं, बिना स्पर्श किए।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)
More Rashifal News