Virgo weekly horoscope 19-25 September 2022 कन्या साप्ताहिक राशिफल: सप्ताह के दूसरे भाग में चंद्रमा आपके बारहवें भाव में स्थित होगा इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें क्योंकि ये समय आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह के मध्य भाग में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परंतु आप अपने दिमाग़ पर इस कार्यक्षेत्र के दबाव को हावी नहीं होने देंगे।
पूर्व समय में आपके द्वारा किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है जिससे आपको लाभ पहुँचेगा, साथ ही आप इससे अपने भविष्य को सुरक्षित करने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। घर के बच्चों के साथ पूर्व की किसी बात को लेकर चल रही अनबन आप इस सप्ताह दूर करने में सफल रहेंगे। इसके चलते आप उन्हें किसी पिकनिक या बाहर घूमाने ले जाने का प्लान करते भी दिखाई देंगे। आपके इस प्रयास को देख घर के अन्य बड़े सदस्यों को अच्छा लगेगा।
इस सप्ताह पहले/लग्न भाव में सूर्य और बुध की युति होने से आपकी अन्दरूरनी शक्ति कार्यस्थल पर आपकी सबसे बड़ी ताकत सिद्ध होगी। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र पर अपने प्रभाव को बरकरार रखते हुए दूसरों की मदद करते दिखाई देंगे। आपका ये सहयोग देखकर आपके शत्रु व आपके विरोधी भी आपके मित्र बन जाएंगे जिससे आपको आगे चलकर शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकेगी। इस समय छात्रों को भरपूर सफलता मिलेगी। साथ ही, आप पर कई शुभ ग्रहों का प्रभाव भी आपको अच्छे परिणाम देने का कार्य करेगा। इसलिए वो छात्र जो शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें ग्रहों की इस शुभ दृष्टि से अपने मनपसंद स्कूल और कॉलेजों में दाख़िला मिलने के योग बनेंगे।
उपाय: बुधवार के दिन कन्याओं को स्टेशनरी का सामान दान करें।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)
More Rashifal News