1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Leo Weekly Horoscope 19-25 September 2022: इस हफ्ते सिंह राशि वाले बेमतलब के विवाद से बचें, हुनर दिलाएगा सफलता

Leo Weekly Horoscope 19-25 September 2022: इस हफ्ते सिंह राशि वाले बेमतलब के विवाद से बचें, हुनर दिलाएगा सफलता

 Written By: Anil Kummar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Sep 17, 2022 11:26 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 11:28 pm IST

Leo weekly horoscope 19-25 September 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Leo Weekly Horoscope 19-25 September 2022- India TV Hindi
Leo Weekly Horoscope 19-25 September 2022 Image Source : INDIA TV

Leo Weekly Horoscope 19-25 September 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस बात को आप और आपके आसपास के लोग भली-भाँति समझते हैं कि आपके अंदर इतना आत्मविश्वास और तेज़ है कि आपको किसी के प्रोत्साहन की जरूरत नहीं है। इसलिए अपने इस हुनर का फायदा उठाते हुए, इसका भरपूर इस्तेमाल करें और खुद को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन दें। आपको ये बात समझनी होगी कि, अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो, वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी और आप उसी ही मदद से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकेंगे जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकेगा।

Vastu Tips: भूलकर भी इन दिशाों में न रखें सफेद रंग की चीजें, उजड़ जाएगी खुशियां 

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

इस सप्ताह चौथे भाव पर चंद्रमा की दृष्टि पड़ने के कारण, आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आपके घर के कई सदस्य आपको ख़ुशी देने का प्रयास करेंगे और आप उनके प्रयास देख स्वयं भी घर के वातावरण को अनुकूल करने का प्रयत्न करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने के कारण आप में धैर्य की कमी होगी जिससे आप कार्यस्थल पर दूसरों की बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे। इससे आप न चाहते हुए भी कई लोगों को अपने ख़िलाफ कर सकते हैं। साथ ही आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके इस रवैये से कुछ नाख़ुश दिखाई देंगे। 

यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं तो, इसके लिए आपको इस समय अवधि में मेहनत करनी होगी। हालांकि इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा जिससे आप जो भी विषय पढ़ेंगे उसे याद रखने में आपको सफलता मिलेगी। 

उपाय: नियमित रूप से छह दिनों तक ओक (बलूत) के पौधे को पानी दें। 

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

ये भी पढ़ें - 

Cancer Weekly Horoscope 19-25 September 2022: इस हफ्ते कर्क राशि वालों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Mesh Weekly Horoscope 19-25 September 2022: पैसों के मामले में बेहद खास रहेगा मेष राशि वालों का सप्ताह

Vrishabha  Weekly Horoscope 19-25 September 2022: वृषभ राशि वालों को इस हफ्ते रहना होगा सावधान, वरना..

Navratri 2022: नवरात्रि में भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं नाराज 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।