1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Cancer Weekly Horoscope 19-25 September 2022: इस हफ्ते कर्क राशि वालों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा

Cancer Weekly Horoscope 19-25 September 2022: इस हफ्ते कर्क राशि वालों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Sep 17, 2022 11:08 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 11:33 pm IST

Cancer weekly horoscope 19-25 September 2022 कर्क साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए कर्क राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Cancer Weekly Horoscope 19-25 September 2022- India TV Hindi
Cancer Weekly Horoscope 19-25 September 2022 Image Source : INDIA TV

Cancer Weekly Horoscope 19-25 September 2022 कर्क साप्ताहिक राशिफल:  इस सप्ताह चंद्रमा आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा, जिसके चलते आप खुद को अवसाद या तनाव से ग्रस्त महसूस करेंगे। इस वजह से आपके मन में कई नकारात्मक विचार भी आ सकते है। ऐसे में, मन की शांति को बरकरार रखने के लिए खुद को जितना संभव को व्यस्त रखने का प्रयास करें। 

इस सप्ताह आपकी आमदनी में वृद्धि होगी जिससे आप अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने का प्लान भी कर सकते हैं। ऐसे में लंबे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए ही आपको हर प्रकार के निवेश करने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह मंगल अपनी ही राशि पर पांचवे भाव पर दृष्टि डालेगा, जिसके प्रभाव के चलते आपको अपने बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का निमंत्रण मिलेगा, जो आपको और परिवार के माहौल को ख़ुशनुमा बना देगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे जिससे आपकी आँखों में नमी साफ़ देखी जाएगी। 

इस सप्ताह आप में धैर्य की कमी होगी जिससे आप कार्यस्थल पर दूसरों की बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे। इससे आप न चाहते हुए भी कई लोगों को अपने ख़िलाफ़ कर सकते हैं। साथ ही, आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके इस रवैये से कुछ नाख़ुश दिखाई देंगे। आपकी राशि के छात्रों को शिक्षा में इस हफ्ते कोई भी उठा-पटक का सामना नहीं करना पड़ेगा। खासकर से छात्राओं के लिए, ये समय विशेष रूप से उत्तम दिखाई दे रहा है क्योंकि कई ग्रहों की गोचरीय स्थिति विद्यार्थियों के जीवन में अनुकूलता लेकर आने वाली है। 

उपाय: सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Mesh Weekly Horoscope 19-25 September 2022: पैसों के मामले में बेहद खास रहेगा मेष राशि वालों का सप्ताह

Vrishabha  Weekly Horoscope 19-25 September 2022: वृषभ राशि वालों को इस हफ्ते रहना होगा सावधान, वरना..

Navratri 2022: नवरात्रि में भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं नाराज 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।