Vrishchik Rashifal 4 December 2025: राशि चक्र में आठवीं राशि वृश्चिक है और इसके स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के जातक अपने रहस्यमयी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। ये लोग जो भी करते हैं, उसे पूरी लगन और जुनून के साथ करते हैं। माना जाता है कि अन्य राशियों की तुलना में वृश्चिक राशि के लक्षण बहुत अनूठे होते हैं। बात करें इसके आज के राशिफल के बारे में, तो 4 दिसंबर 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यस्तता, प्रगति और रिश्तों में नज़दीकियां लेकर आने वाला है। पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन रिश्तों में सकारात्मक परिणाम
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक प्रगति का संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े लोग आज अपनी रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे, जिससे कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन इसका लाभ आगे जरूर मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज सौंपे गए कार्य को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी होगा, नहीं तो सीनियर की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। कला, साहित्य और रचनात्मक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। घरेलू मामलों में भी आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल करके परिवार के मुद्दों को आसानी से सुलझा लेंगे। परिवार के सदस्य आपकी बात मानेंगे और माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। सेहत को लेकर भी आप सजग रहेंगे।
शुभ रंग - ब्लू
शुभ अंक - 4
लव लाइफ रहेगी खुशनुमा
लव लाइफ आज खुशनुमा रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे एक-दूसरे को और बेहतर समझने का मौका मिलेगा। जीवन में आई हर परेशानी कोई न कोई शिक्षा देती है। कुछ नए संबंध बनेंगे, जिनसे आपको लाभ होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में प्रियतम से किए वादों को पूरा करने का समय आ चुका है। अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त जरूर निकालें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
More Rashifal News