Published : Aug 22, 2023 02:00 pm IST,
Updated : Aug 22, 2023 02:00 pm IST
23 August 2023 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Image Source : INDIA TVबुधवार का पंचांग
23 August 2023 Ka Panchang: 23 अगस्त को श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि बुधवार देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। बुधवार रात 9 बजकर 44 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही 23 अगस्त को सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। 23 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती है। वहीं बुधवार को बुध वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।
23 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त
श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि- 23 अगस्त को देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक
ब्रह्म योग- 23 अगस्त को रात 9 बजकर 44 मिनट तक
स्वाती नक्षत्र- 23 अगस्त को सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक
गोस्वामी तुलसीदास जयंती- 23 अगस्त 2023
बुध वक्री- 23 अगस्त 2023
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 12:23 से दोपहर 02:01 तक
मुंबई- दोपहर 12:41 से दोपहर 02:16 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:25 से दोपहर 02:03 तक
लखनऊ- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:46 तक
भोपाल- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:58 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:39 से दोपहर 01:15 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:42 से दोपहर 02:18 तक
चेन्नई- दोपहर 12:11 से दोपहर 01:45 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:54 AM
सूर्यास्त- शाम 6:52 PM
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)