Published : Apr 02, 2023 04:01 pm IST,
Updated : Apr 02, 2023 04:46 pm IST
Aaj ka Panchang 03 April 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
Image Source : INDIA TVसोमवार का पंचांग
Aaj ka Panchang 03 April 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। साथ ही अनंग त्रयोदशी का भी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 5 मिनट पर शुक्र कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
03 अप्रैल 2023 शुभ मुहूर्त
द्वादशी तिथि- आज सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक
पूर्वा फाल्गुनी- आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक
शुक्र कृतिका नक्षत्र- आज दोपहर बाद 3 बजकर 5 मिनट पर
प्रदोष व्रत- 3 अप्रैल 2023
अनंग त्रयोदशी- 3 अप्रैल 2023
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 07:44 से सुबह 09:17 तक
मुंबई- सुबह 08:05 से सुबह 09:37 तक
चंडीगढ़- सुबह 07:45 से सुबह 09:19 तक
लखनऊ- सुबह 07:30 से सुबह 09:03 तक
भोपाल- सुबह 07:45 से सुबह 09:18 तक
कोलकाता- सुबह 07:01 से सुबह 08:34 तक
अहमदाबाद- सुबह 08:04 से सुबह 09:37 तक
चेन्नई- सुबह 07:36 से सुबह 09:08 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 06:09 बजे
सूर्यास्त- शाम 6:39 बजे
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)