1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के फर्श में इस रंग का मार्बल बिल्कुल न करें इस्तेमाल, खत्म हो जाएगी सुख-शांति!

Vastu Tips: घर के फर्श में इस रंग का मार्बल बिल्कुल न करें इस्तेमाल, खत्म हो जाएगी सुख-शांति!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 02, 2023 11:47 am IST,  Updated : Apr 02, 2023 12:08 pm IST

Vastu Tips For Home: घर में फर्श के लिए मार्बल का चुनाव करते समय कुछ जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर के लिए कई नियम बताए गए हैं, जिसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: हर किसी के लिए अपना घर लेना या बनवाना एक सपने जैसा होता है। यही वजह है कि घर बनवाते समय हर कोई छोटी सी छोटी चीजों का विशेष ख्याल रखता है। घर बनने में लगने वाले ईंट, सीमेंट और बालू की क्वालिटी से लेकर दीवारों के रंगों तक का चुनाव सभी लोग बेहद ध्यान से करते हैं। लेकिन अगर आपका घर वास्तु के मुताबिक नहीं है तो आपको घर का सुख नहीं मिल सकेगा।  वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज का खास ख्याल रखा जाता है। चाहे वह डिजाइन हो, कलर हो या फिर घर में किसी चीज की दिशा। इसी तरह वास्तु शास्त्र में घर के फ्लोर, यानि फर्श के बारे में भी बहुत-सी जानकारियां दी गई हैं, जिसके बारे में हम आज आपसे चर्चा करेंगे।

वास्तु के मुताबिक, अगर आपके घर की दिवारों का रंग बहुत गहरा है तो आपको अपने घर के फर्श के लिए व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल या पत्थर का चुनाव करना चाहिए। इससे घर में कलर बैलेंस ठीक बना रहता है। साथ ही इससे घर के लोग कई तरह के नुकसान से भी बचे रहते हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फर्श पर ज्यादा गहरे या चटकीले प्रिंट वाले कार्पेट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और घर की सुख-शांति में भी बाधा आती है। इसलिए फर्श के लिये हल्के रंग के मार्बल का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

रविवार को रखा जाएगा मदन द्वादशी का व्रत, आज के दिन करें ये खास उपाय, दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

April 2023 Vrat Festival List: कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और ईद? यहां देखें अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

Weekly Love Horoscope: इन राशियों के लिए रोमांस और प्यार से भरा रहेगा यह सप्ताह, जानिए आपकी लव लाइफ में क्या लिखा है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म