1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. April 2023 Vrat Festival List: कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और ईद? यहां देखें अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

April 2023 Vrat Festival List: कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और ईद? यहां देखें अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 01, 2023 12:30 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 11:51 am IST

April 2023 Vrat Festival: अप्रैल का महीना हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मों के लिए बेहद खास है। इस महीने में सभी धर्मों के त्यौहार और विशेष दिन आते हैं। तो आइए जानते हैं अप्रैल माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट।

April 2023 Vrat Festival List- India TV Hindi
April 2023 Vrat Festival List Image Source : INDIA TV

April 2023 Vrat Festival List: नया महीना अप्रैल का आगमन हो चुका है। तीज-त्यौहार और व्रत के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण हैं। अप्रैल में हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया और ईद तक पड़ रहा है। इसके अलावा इस महीने में सीता नवमी, गंगा सप्तमी जैसे पावन दिन भी आ रहे हैं। अप्रैल महीने से ही वैशाख माह की भी शुरुआत होती है। तो आइए जानते हैं कि अप्रैल में कौन-कौन सी तारीखें महत्वपूर्ण हैं और किस तीन कौना व्रत, त्यौहार मनाया जाएगा।

अप्रैल 2023, व्रत-त्यौहार लिस्ट (April 2023 Vrat-Festival List)

01 अप्रैल 2023 (शनिवार) - कामदा एकादशी

03 अप्रैल 2023 (सोमवार) - चैत्र शुक्ल प्रदोष व्रत

04 अप्रैल 2023 (मंगलवार) - महावीर जयंती

05 अप्रैल 2023 (बुधवार) - चैत्र पूर्णिमा व्रत

06 अप्रैल 2023 (गुरुवार) - हनुमान जयंती

07 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) - वैशाख मास प्रारंभ, गुड फ्राइडे

09 अप्रैल 2023 (रविवार) - संकष्टी चतुर्थी व्रत

13 अप्रैल 2023 (गुरुवार) - कालाष्टमी

14 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) - बैसाखी, मेष संक्रांति, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, खरमास खत्म

16 अप्रैल 2023 रविवार- बरूथिनी एकादशी व्रत

17 अप्रैल 2023 (सोमवार) - मासिक प्रदोष व्रत

18 अप्रैल 2023 (मंगलवार) - मासिक शिवरात्रि

20 अप्रैल 2023 (गुरुवार) - सूर्य ग्रहण 'संकरित'

21/ 22 अप्रैल 2023 (शुक्रवार/शनिवार) - ईद-उल फितर (Eid 2023)

22 अप्रैल 2023 (शनिवार) - अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

23 अप्रैल 2023 (रविवार) - विनायक चतुर्थी व्रत

25 अप्रैल 2023 (मंगलवार) - सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, शंकराचार्य जयंती

27 अप्रैल 2023 (गुरुवार) - गंगा सप्तमी

28 अप्रैल 2023 (शुक्रवार) - माता बगलामुखी जयंती

29 अप्रैल 2023 (शनिवार) - सीता नवमी

6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) -  हनुमान जयंती

इस साल हनुमान जयंती 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह दिन काफी महत्वपूर्ण रहता है। हर साल चैत्र पूर्णिमा पर बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हनुमान जयंती की दिन बजरंगबली की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी विशेष महत्व रखता है।

21 या 22  अप्रैल 2023 -ईद 

ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार होता है। रमजान महीने के बाद ईद मनाने की परंपरा है। ईद के दिन ही रमजान का महीना खत्म हो जाता है। आपको बता दें ईद की तारीख चांद पर निर्भर करता है जिस दिन ईद का चांद दिखता है उसकी दिन यह पर्व मनाया जाता है। ईद के दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और आस पड़ोस में मीठी सेंवई बांटते हैं।

ये भी पढ़ें-

Ekadashi Vrat 2023: आज है कामदा एकादशी का व्रत, धन में बढ़ोत्तरी के लिए जरूर करें ये उपाय

Shaniwar Upay: शनिदेव की एक दृष्टि से आप बन सकते हैं राजा, बस शनिवार को कर लें ये 5 उपाय

Monthly Horoscope: अप्रैल महीना में इन राशियों की खुलेगी किस्मत, शुभ समाचारों की बरसात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म