Aaj ka Panchang 08 April 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
08 अप्रैल 2023 शुभ मुहूर्त
- द्वितीया तिथि- आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक
- वज्र योग- आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक
- यायीजय योग- आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक
- स्वाती नक्षत्र- आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक
- भद्रा- आज रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- सुबह 09:14 से सुबह 10:49 तक
- मुंबई- सुबह 09:34 से दोपहर पहले 11:07 तक
- चंडीगढ़- सुबह 09:15 से सुबह 10:50 तक
- लखनऊ- सुबह 09:00 से सुबह 10:34 तक
- भोपाल- सुबह 09:15 से सुबह 10:48 तक
- कोलकाता- सुबह 08:31 से सुबह 10:05 तक
- अहमदाबाद- सुबह 09:34 से दोपहर पहले 11:08 तक
- चेन्नई- सुबह 09:06 से सुबह 10:38 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 06: 03 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6: 42 बजे
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
April 2023 Vrat Festival List: कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और ईद? यहां देखें अप्रैल महीने के व्रत-त्यौहार की लिस्ट
Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? सूतक काल लगेगा या नहीं, यहां जानिए पूरी डिटेल्स
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 6 अद्भुत महासंयोग, इस दिन सोना खरीदने से सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा