1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? सूतक काल लगेगा या नहीं, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? सूतक काल लगेगा या नहीं, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 04, 2023 08:30 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 08:30 am IST

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन लगने जा रहा है। भारत में इस ग्रहण का क्या असर पड़ेगा, सूतक काल कब लगेगा, इन सभी बातों की जानकारी यहां देखिए।

surya grahan 2023- India TV Hindi
Surya Grahan 2023 Image Source : FILE IMAGE

Solar eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूर्य और चंद्र दोनों ग्रहण अशुभ होता है, इसका असर लोगों की जीवन पर अलग-अलग तरीकों से पड़ता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। जैसे- भारत में सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? सूतक काल कब से शुरू होगा। तो आइए जानते हैं इससे जुड़े सभी सवालों के बारे में।

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ , इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, वियतनाम  और  ताइवान में दिखाई देगा।

क्या लगेगा सूतक काल?

इस बार भारत में पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल भी नहीं लगेगा। मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल को अशुभ काल या दूषित काल माना जाता है। आपको बता दें कि  सूतक काल के दौरान भगवान की पूजा की मनाही होती है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। इतना नहीं सूतक के दौरान खाना पीना भी वर्जित होता है। मालूम हो कि सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। 

सूर्य ग्रहण का समय

  • सूर्य ग्रहण प्रारंभ-   सुबह 7 बजकर 4 मिनट से (20 अप्रैल 2023)
  • सूर्य ग्रहण प्रारंभ समाप्त- दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर (20 अप्रैल 2023)

साल 2023 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण?

आपको बता दें साल 2023 में कुल 4 ग्रहण देखने को मिलेंगे। इसमें 2 सूर्यग्रहण और दो चंद्र ग्रहण है। इन ग्रहण को दुनिया के अलग-अलग भागों में देखने को मिलेगा।  

  1. पहला सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल 2023
  2. पहला चंद्र ग्रहण- 5 मई 2023
  3. दूसरा सूर्य ग्रहण- 14 अक्टूबर 2023
  4. दूसरा चंद्र ग्रहण- 29 अक्टूबर 2023

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 6 अद्भुत महासंयोग, इस दिन सोना खरीदने से सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती के दिन इन मंत्रों का करें जाप, बल-बुद्धि और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

Weekly Horoscope 3 to 9th April 2023: इन राशियों के लिए भारी रहेगा यह सप्ताह, धन से लेकर इन मामलों में बरतनी होगी सावधानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।