1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 16 अक्टूबर की सुबह गुरु-चंद्र के बीच बनेगा राशि परिवर्तन योग, 3 राशियों को मिल सकती है आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता

16 अक्टूबर की सुबह गुरु-चंद्र के बीच बनेगा राशि परिवर्तन योग, 3 राशियों को मिल सकती है आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 14, 2026 05:04 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 05:04 pm IST

गुरु और चंद्रमा के बीच 16 अक्टूबर को राशि परिवर्तन योग बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों को आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

राशि परिवर्तन योग- India TV Hindi
राशि परिवर्तन योग Image Source : MAGNIFIC

चंद्रमा 16 अक्टूबर की सुबह अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे जोकि गुरु ग्रह की राशि है। वहीं वर्तमान में गुरु ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा के बीच राशि परिवर्तन योग का निर्माण होगा। दो शुभ ग्रहों गुरु और चंद्रमा के बीच बनने वाला राशि परिवर्तन योग कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इन राशियों को करियर में सफलता के साथ ही आर्थिक उन्नति भी प्राप्त हो सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

कर्क राशि

आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा और गुरु ग्रह के बीच 16 अक्टूबर की सुबह राशि परिवर्तन योग बनेगा। इस योग के बनने से आपको कार्यक्षेत्र में वाहवाही मिल सकती है। सीनियर्स के द्वारा आपके काम को सराहा जा सकता है। आर्थिक रूप से भी इस राशि के लोग उन्नति पा सकते हैं। कर्क राशि के कारोबारियों को मनचाही डील मिलने से जबरदस्त मुनाफा मिलने के भी योग हैं। गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से आपको सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों राशि परिवर्तन योग के दौरान चंद्रमा आपके सुख भाव यानि चतुर्थ भाव में होंगे वहीं गुरु आपके लाभ के भाव में विराजमान रहेंगे। राशि परिवर्तन योग के चलते आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। माता के पक्ष के लोगों से खुशखबरी मिलने के आसार हैं। इस राशि के कुछ जातक अपना वाहन या घर भी खरीद सकते हैं। कन्या राशि के कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। इस राशि के जातक वित्तीय रूप से भी सशक्त हो सकते हैं। आपके अटके काम भी राशि परिवर्तन योग के चलते बन जाएंगे।  

धनु राशि

धनु राशि में बैठे चंद्रमा और कर्क में बैठे गुरु, धनु वालों के जीवन में चार-चांद लगा सकते हैं। अचानक से मनचाही जॉब इस राशि के जातकों को मिल सकती है। वहीं कुछ लोग अपना काम शुरू करने में भी कामयाब हो सकते हैं। अटका हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के भी योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

उपांग ललिता व्रत पर कैसे करें मां ललिता की पूजा? जानें नवरात्रि की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।