Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 6 अद्भुत महासंयोग, इस दिन सोना खरीदने से सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 6 अद्भुत महासंयोग, इस दिन सोना खरीदने से सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Written By: Vineeta Mandal
Published : Apr 03, 2023 01:00 pm IST,
Updated : Apr 19, 2023 11:51 am IST
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना काफी फलदायी माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया पर 6 शुभ योग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Image Source : INDIA TV
Akshaya Tritiya 2023
Akshaya Tritiya 2023: हर साल अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव का वास रहता है। वहीं इस साल तो अक्षय तृतीया पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो आपको कई गुना शुभ फल प्रदान कर सकता है।
महायोग पर सोना खरीदना होगा काफी शुभ
हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया पर 6 अद्भुत शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषों के अनुसार, इस योग में सोना-चांदी की खरीददारी करने से घर में सालभर धन लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में होंगे। इस दिन चांदी खरीदना बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। अक्षय तृतीया पर खरीदी गई चीजों से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं ये योग
आयुष्मान योग - (21 अप्रैल 2023) सुबह 11:00 से अगली सुबह (22 अप्रैल 2023) 9 बजकर 26 मिनट तक
पूजा मुहूर्त - सुबह 7 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक (22 अप्रैल 2023)
अक्षय तृतीया 2023 पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?
सोना खरीदने का मुहूर्त - (22 अप्रैल 2023) सुबह 07 बजकर 49 मिनट से सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक (23 अप्रैल 2023)
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)