ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के राजा माने जाने वाले बुध ग्रह 3 दिसंबर 2022 को अपनी स्थिति बदलने जा रहे हैं। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ ही दिनों में नए साल का आरंभ होने जा रहा है। बुध की स्थिति में बदलाव होने से सभी जातकों के करियर, रुपये-पैसे और मान-सम्मान की स्थिति में बदलाव हो सकता है। बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध गोचर से कुछ राशियों को आर्थिक रूप से बहुत ज़्यादा नुकसान होगा। चलिए जानते हैं कि धनु राशि में बुध गोचर से किन-किन राशियों को सावधान होने की ज़रूरत है। इनके राशि परिवर्तन का ज्योतिषीय विश्लेषण ज्योतिष चिराग बेजान दारुवाला के द्वारा जानते हैं।
मेष राशि
गणेशजी कहते हे की गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोगों से अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी और वे आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
मिथुन राशि
गणेशजी कहते हे की गोचर करते हुए बुध अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। शोधपरक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी फिर भी गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। ननिहाल पक्ष सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
वृश्चिक राशि
गणेशजी कहते हे की गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान की वृद्धि होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता के योग। किसी भी तरह के नए व्यापार का आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर उत्तम रहेगा।
धनु राशि
गणेशजी कहते हे की गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें -