1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. रात में जूठे बर्तन छोड़कर सोने की आदत कहीं कर न दे आपका नुकसान? आज ही करें इसमें बदलाव

रात में जूठे बर्तन छोड़कर सोने की आदत कहीं कर न दे आपका नुकसान? आज ही करें इसमें बदलाव

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 28, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 01:03 pm IST

जूठे बर्तनों को केतु से जोड़ कर देखा जाता है, ऐसे में ज्‍योतिषशास्‍त्र ऐसा करने वालों के लिए कुछ खास सुझाव देता है। जानते हैं कैसे।

rat_me_juthe_bartan- India TV Hindi
rat_me_juthe_bartan Image Source : GETTYIMAGES

Is it okay to leave dirty dishes overnight in hind: किचन आपके घर का सबसे एनर्जेटिक कोना होता है। माना जाता है लोगों को अपना किचन आग्नेय कोण में बनाना चाहिए ताकि खाने के अंदर पॉजिटिविटी रहे और घर के लोग हेल्दी रहें। साथ ही हल्दी और नमक जैसी चीजों का सही स्थान भी वास्तु दोषों से जुड़ा हुआ हो सकता है। पर आज हम बात किचन से जुड़ी लोगों की एक आम आदत की करेंगे। दरअसल, बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे रात में सभी जूठे बर्तनों को ऐसे ही छोड़ देते हैं और सुबह उठ कर उसे सबसे पहले धोते हैं। ये आदत घर में कुछ दोषों को उत्पन्न कर सकती है। कैसे, जानते हैं।

रात में जूठे बर्तन छोड़कर सोने की आदत के नुकसान? 

दरअसल, रात में जब आप जूठे बर्तनों को छोड़ देते हैं तो इससे आप-पास का वातावरण प्रभावित होता है। माना जाता है कि रात में नेगेटिव एनर्जी की जगह बनती है जो कि 12 बजे रात से 4 बजे तक रहती है। ऐसी स्थिति में आपके घर में अलक्ष्मी की वास होता है, जिसे दरिद्रता और कंगाली की देवी माना जाता है। ये लक्ष्मी की बहन हैं और उनसे पहले समुद्र मंथन से निकली थीं। जब आप रात भर जूठ बर्तन घरों में रखते हैं या कहें कि रात भर छोड़ देते हैं तो  अलक्ष्मी का वास हो जाता है, जिससे घर में दरिद्रता आने लगती है।

क्यों कुछ लोग ज्यादा काले कपड़े पहनना पसंद करते हैं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और साइकोलॉजी

जूठे बर्तनों से बढ़ता है केतु का प्रकोप

जब आप रात में जूठे बर्तन रख कर सोते हैं तो इससे घर में केतु का प्रकोप बढ़ता है। इससे आपके घर में कुछ बीमारियां बढ़ सकती हैं जैसे पथरी, गठिया, कान से जुड़ी समस्याएं और  चर्म रोग की आशंका। साथ ही ऐसे लोगों बार-बार खांसी भी आती है।

Vivah Panchami 2022: विवाह पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान श्री राम और माता सीता का मिलेगा आशीर्वाद

तो, क्या करें?

यहां आपको यह समझने की जरूरत है कि आपको रात में जूठे बर्तन छोड़ कर नहीं सोना है। ऐसे में कई बार यह हमारे लिए मजबूरी हो जाती है। तो, ऐसे में आप ये कर सकते हैं कि जिन बर्तनों में खाना बना हो पर जूठा ना हो उसे छोड़ दें और जिन बर्तनों में आपने खाना खाया हो उन बर्तनों को धो लें। कुछ ना हो तो पानी से साफ कर के रख लें और सुबह अच्छे से धो लें। इस तरह आप तमाम वास्तु दोषों से बचे रह सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म