Published : Jan 13, 2023 03:57 pm IST,
Updated : Jan 13, 2023 03:57 pm IST
Aaj ka Panchang 14 January 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
Image Source : INDIA TVशनिवार का पंचांग
Aaj ka Panchang 14 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि शनिवार शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से सुकर्मा योग रहेगा। इसके साथ ही आज सूर्योदय से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 14 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।
मालूम हो कि सुकर्मा योग के दौरान किए गए कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, अपितु कार्य शुभफलदायक होते हैं। विशेषकर कि नई नौकरी ज्वॉइन करने के लिए ये योग बड़ा ही शुभ होता है। वहीं यायीजय योग में आप अपनी बात रखते हैं या कोई आवेदन देते हैं तो आपकी बात सुनी जाती है। कोई मुकदमा दर्ज करते हैं तो इसमें आपको विजय मिलता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)