Vastu Shastra: घर की शोभा को बढ़ाने में खिड़की और दरवाजों पर लगने वाले पर्दों का अहम स्थान है। रंग बिरंगे पर्दों से घर की रौनक देखने लायक होती है। वास्तु शास्त्र में भी घर के दरवाजे, खिड़कियों और पर्दों का खास महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्दे का चुनाव करने पर घर में सकारात्मकता और नकारात्मकता आती है और इन चीज़ों से घर के सदस्यों का भाग जुड़ा होता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार आपको घर में किस रंग के पर्दे लगाने चाहिए।
Image Source : freepikcurtain
उत्तर दिशा में लगाएं नीले रंग का पर्दा
अगर आपके घर में हमेसाह झगड़ा होता है और परिवार के बीच में आपसी मनमुटाव बहुत ज़्यादा है तो घर के उत्तर दिशा के कमरे में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। नीले रंग के पर्दे घर में सुख, समृद्धि और शांति लाते हैं। वास्तु अनुसार इस रंग के पर्दे का इस्तेमाल लिविंग रूम और स्टडी रूम में करना चाहिए। इस रंग के प्रभाव से घर में शांति बनी रहती है।
इन कलर के पर्दों से बढ़ेगी बेडरूम की शोभा
वास्तु के मुताबिक बेडरूम में कभी भी लाल रंग के पर्दे नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे निकलने वाले अत्यधिक ऊर्जा पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा करते हैं। पति-पत्नी में खटपट रहती हो तो बेडरूम में नारंगी, पिंक या नीले रंग के पर्दे लगाएं। बेडरूम में काले रंग के पर्दे कभी ना लगाएं। इससे घर परिवार की ज़िंदगी में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
Image Source : freepikcurtain
पूजा घर के लिए करें इस रंग के पर्दे का चुनाव
वास्तु शास्त्र में पीला रंग ज्ञान, तपस्या, धैर्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। घर के सदस्यों का मन पूजा-पाठ में ना लगता हो तो पूजा घर में पीले रंग के पर्दे लगाएं। इससे घर परिवार के लोगों की आपस में खूब निभेगी।
Image Source : freepikcurtain
इस कलर का पर्दा दिलाएगा करियर में सफलता
लाख कोशिशों के बाद भी अगर मेहनत का फल नहीं मिल रहा हो तो घर के पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु अनुसार ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलने लगता है और रुके काम बन जाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)