1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Feng Shui Tips: घर में आएगी बरकत और होगा भाग्योदय, बस आजमाएं फेंगशुई के ये आसान उपाय

Feng Shui Tips: घर में आएगी बरकत और होगा भाग्योदय, बस आजमाएं फेंगशुई के ये आसान उपाय

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 19, 2022 11:09 am IST,  Updated : Sep 19, 2022 11:23 am IST

Feng Shui Tips: फेंगशुई शास्त्र के जरिए जानिए घर के मुख्स द्वार के नियमों से लेकर अपने घर को बुरी नज़र से बचाने के बारे में।

Feng Shui Tips- India TV Hindi
Feng Shui Tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • फेंगशुई चीन का शास्त्र है।
  • फेंगशुई शास्त्र से घर में सुख-शांति आती है।

Feng Shui Tips: फेंगशुई शास्त्र अब भारत मके लोग भी मानने लगे हैं। जिस तरह वास्तु शास्त्र भारत का है, वैसे ही फेंगशुई चीन का शास्त्र है। वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई भी घर में रखी जाने वाली चीज़ों और दिशा के बारे में जानकारी देता है। फेंगशुई टिप्स को फॉलो करने से घर में सुख-शांति और बरकत आती है। इसमें कई चीज़ें ऐसी हैं, जिन्हें घर में लाकर रखने से परिवार की किस्मत ही बदल जाती है। अगर किसी की बुरी नज़र घर पर है तो वो भी दूर हो जाती है। आज हम आपको मेनगेट से जुड़े फेंगशुई उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी के इन 3 संकेतों को गलती से भी कर दिया नज़रअंदाज़, तो घर में पड़ जाएगा अकाल

  1. 1.घर के मेनगेट से ही सभी एंट्री होनी चाहिए यानी आने-जाने का रास्ता एक ही होना चाहिए। ध्यान रहे इस गेट से सूरज की रोशनी सीधा घर में प्रवेश करनी चाहिए।
  2. 2. अपने मेनमेट के सामने या फिर आस-पास किसी भी करह का स्टोर रुम या गैरज और अन्य द्वार नहीं लगाना चाहिए।
  3. 3. फेंगशुई के अनुसार, अगर घर के मेनगेट के सामने कोई खंभा हो तो उसको तुड़वाने के बजाए उस पर दर्पण लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता है।
  4. 4. मुख्स द्वार हमेशा साफ होना चाहिए। यदि इससे किसी भी तरह कोई आवाज़ आती है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। ऐसा न करने से घर में कलेश बढ़ता है।
  5. 5. रोज़ाना नियम के अनुसार अपने मेनगेट की सफाई करनी चाहिए। ध्यान रखें कि गेट के आस-पास कचरा जमा न हो।
  6. 6. घर में प्रवेश करने से पूर्व जूते-चप्पल बाहर ही उतारें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में निगेटिव शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है।
  7. 7. फेंगशुई के मुताबिक, घर का मुख्य द्वार और पिछला द्वार एक सीध में नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने के साथ ही बाहर निकल जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Chanakya Niti: इन बातों को गुप्त रखने से मर्दों को मिलता है मान सम्मान, वहीं भूलकर भी ज़िक्र करने पर होने लगती है थू-थू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म