Vastu shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद किचन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ तरक्की पर अच्छा या बुरा असर डालती है। इसलिए किचन की अहम भूमिका मानी जाती है। किचन को सही दिशा में होने के साथ-साथ वहीं पर रखी हर एक चीज का असर पड़ता है। कहा जाता है कि जहां वास्तु दोष होता है, वहीं पर बरकत चली जाती है और धन की कमी हो जाती है। इसलिए जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
Image Source : freepikbroken Utensil
टूटे हुए बर्तन न रखें
किचन में कभी भी टूटे-फूटे या फिर जिन बर्तनों में दरार आ गई है। उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसे बर्तनों से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। और घर परिवार पर मुसीबतों के बादल छा जाते हैं और घर में रहने वाले लोगों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।
Image Source : freepikbroom
किचन में न रखें झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए । झाड़ू में गंदगी होती है। किचन में झाड़ू रखने से किचन में गंदगी बढ़ती है। जिस वजह से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। इसलिए यहाँ कभी झाड़ू नहीं रखना चाहिए।
Image Source : freepikinsect repellent
कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा भी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाता है। इसके साथ खाने वाली जगह परकीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा रखना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
Image Source : freepikMirror
आइना न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में शीशा भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का का प्रभाव बढ़ता है। इसके साथ ही घर में परिवार के लोगों के बीच आपसी मनमुटाव पैदा होता है।
डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें