1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri 2022: 8 या 9 कितने दिन की होगी नवरात्रि, जानें सही तारीख

Navratri 2022: 8 या 9 कितने दिन की होगी नवरात्रि, जानें सही तारीख

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 18, 2022 05:36 pm IST,  Updated : Sep 18, 2022 05:45 pm IST

Navratri 2022: नवरात्रि के समय 9 दिनों के लिए मां दुर्गा को अपने घर में स्थापित किया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को विशेष पूजा होती है, तो इस बार अष्टमी और नवमी कब है चलिए जानें

Navratri 2022- India TV Hindi
Navratri 2022 Image Source : FREEPIK

Highlights

  • 8 या 9 कितने दिन की होगी नवरात्रि।
  • नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को विशेष पूजा होती है।
  • जानें नवरात्रि में किस तिथि को कौन-से रूप की पूजा करें।

Navratri 2022: नवरात्रि में नौ दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है, नवरात्रि में अष्टमी और नवमी को विशेष पूजा होती है। शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होंगे। नवरात्रि इस बार 26 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रही है और 5 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि में अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है।  

नवरात्रि के समय  9 दिनों के लिए मां दुर्गा को अपने घर में स्थापित किया जाता है, तो इस बार अष्टमी और नवमी कब है चलिए जानें- 

Navratri 2022
Image Source : FREEPIKNavratri 2022

नवरात्रि महाष्टमी 2022 कब है?
नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी तिथि कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होती है। हालांकि तिथि के घटने या बढ़ने के कारण अष्टमी तिथि आगे पीछे हो जाती है। इस बार महाष्टमी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा और इस दिन अष्टमी कन्या पूजा होगी। 

नवरात्रि महानवमी 2022 कब है? 
नवरात्रि में नवमी व्रत और पूजा 4 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दसवें दिन यानी 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। तो नवमी कन्यापूजन 4 अक्टूबर को होगा। धार्मिक कथाओं के अनुसार, राक्षसों के राजा महिषासुर से मां दुर्गा ने नौ दिनों तक युद्ध किया था। इसलिए ये पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है।

जानें नवरात्रि में किस तिथि को कौन-से रूप की पूजा करें-

Navratri 2022
Image Source : FREEPIKNavratri 2022

नवरात्रि के नौ दिनों अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। नौ दिनों तक व्रत रखे जाते हैं, पहले दिन जहां कलश स्थापना का विधान है तो आखिरी दिन कन्या पूजन कराया जाता है। 

26 सितंबर 2022: पहला दिन- घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
27 सितंबर 2022: दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022: तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022: चौथा दिन - मां कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर 2022: पांचवां दिन - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
1 अक्टूबर 2022: छठा दिन - षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा
2 अक्टूबर 2022: सातवां दिन - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
3 अक्टूबर 2022: आठवां दिन - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
4 अक्टूबर 2022: नौवां दिन - महानवमी, शारदीय नवरात्रि 
5 अक्टूबर 2022: दसवां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़े- 

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

Navratri 2022: नवरात्रि में भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं नाराज 

Jivitputrika Vrat 2022: 17 या 18 सितंबर जानें किस दिन है ज्युतिया व्रत? शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में भी जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म