1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से जाग जाएगी सोई हुई किस्मत, बरसने लगेगा पैसा

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से जाग जाएगी सोई हुई किस्मत, बरसने लगेगा पैसा

वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी मनी प्लांट का पौधा काफी अच्छा होता है। मनी प्लांट से न सिर्फ धन की बढ़ोतरी होती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता आती है।

Money Plant- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Money Plant

आज कल आपको अधिकतर घरों में मनी प्लांट लगा हुआ दिख जाएगा। जहां कुछ लोग मनी प्लांट को घर के इंडोर में लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे बाहर गार्डन में या फिर बालकनी में लगाना पसंद करते हैं। यूं तो घर को और खूबसूरत बनाने के लिए  लोग मनी प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु दोष से बचने के लिए भी अपने घर में मनी प्लांट लगा सकते हैं? ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मनी प्लांट के पौधे के बारे में।

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे मनी प्लांट के पौधे के बारे में। घर में साज-सज्जा के लिये बहुत से पेड़ पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन कुछ पेड़-पौधे साज-सज्जा के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि की दृष्टि से भी अच्छे होते हैं। ऐसा ही एक मनी प्लांट का पौधा भी है। अधिकतर घरों में आपने यह पौधा देखा होगा। लताओं वाला यह पौधा हरे रंग का होता है। घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन की आवक बढ़ती है। वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी मनी प्लांट का पौधा काफी अच्छा होता है। 

मनी प्लांट से न सिर्फ धन कीबढ़ौतरी होती है बल्कि रिश्तों में भी मधुरता आती है। इसे आप घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। इसे आप चाहें तो गमले में लगा सकते हैं, नहीं तो बोतल में भी लगा सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

वास्तु टिप्स: वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा, बस इस बात का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

नए साल से पहले बुध के वक्री ने धनु राशि में किया गोचर, इन 5 राशि के जातकों को रहना होगा बेहद संभलकर