1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus N6x की डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील, जानें कैसा दिखेगा वनप्लस का सबसे सस्ता फोन?

OnePlus N6x की डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील, जानें कैसा दिखेगा वनप्लस का सबसे सस्ता फोन?

OnePlus N6x का ऑफिशियल टीजर अमेजन पर जारी हुआ है, जिसमें फोन का डिजाइन कंफर्म हो गया है। कंपनी का यह सबसे सस्ता 5G फोन हो सकता है।

वनप्लस एन6x- India TV Hindi
Image Source : AMAZON वनप्लस एन6x

OnePlus जल्द ही भारत में एक और सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर पिछले दिनों ही लिस्ट किया गया है। इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड मैक्रो पेज भी बनाया है। इस पेज पर फोन का डिजाइन रिवील हुआ है। कंपनी ने टीजर में फोन के बैक पैनल की तस्वीर रिवील की है।

OnePlus का सबसे सस्ता फोन?

OnePlus N6x को कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में उतारने वाली है। यह पिछले महीने लॉन्च हुए OnePlus N6 का टोन्ड डाउन मॉडल होगा। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे वनप्लस का अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फोन कहा जा सकता है। जारी किए गए टीजर के मुताबिक, फोन के बैक में OnePlus Nord CE 6 Lite जैसा डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

साइड में पावर और वॉल्यूम बटन्स देखने को मिल रहा है। वहीं, कैमरा मॉड्यूल के बगल में एक LED फ्लैश लाइट देखी जा सकती है। वनप्लस की ब्रांडिंग फोन के रियर पैनल के सेंटर में देखने को मिल रही है। OnePlus N6x को दो कलर ऑप्शन- ब्लू और रेड में भारतीय बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है।

OnePlus N6 पहले हो चुका है लॉन्च

OnePlus N सीरीज का यह दूसरा फोन होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी OnePlus N6 को भारत में लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को पिछले महीने 30 जून को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। फोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

हाल में लॉन्च हुए OnePlus N6 के फीचर्स की बात करें तो वनप्लस का यह अफोर्डेबल फोन 6.75 इंच के LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें HD रेजलूशन के साथ-साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6360Apex चिपसेट पर काम करता है।

Image Source : Amazon/OnePlusवनप्लस N6

इस फोन में कंपनी ने 8000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन के बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने से खराब नहीं होगा। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

क्या भारतीय बाजार से बाहर होगा वनप्लस?

OnePlus के अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग के अलावा चीनी ब्रांड को लेकर पिछले दिनों कई खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें से कंपनी नें कंफर्म किया है कि वो यूरोप और अमेरिकी बाजार से एग्जिट हो रही है। वहीं, OnePlus के भारत से भी बाहर होने की खबर सामने आई है, जिसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, वनप्लस ने कंफर्म किया है कि ब्रांड के फोन अब OxygenOS की बजाय ColorOS के साथ लॉन्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - 10 किलोवाट के सोलर पैनल लगाने का कितना आएगा खर्च? क्या-क्या चलेगा लोड? समझें पूरा गणित