1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेता पत्नी से की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेता पत्नी से की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

अर्चना और गुड्डू पंडित दोनों आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। अर्चना पांडा कांग्रेस पार्टी में हैं। वहीं, गुड्डी पंडित समाजवादी पार्टी में हैं।

Archna Panda and Guddu pandit- India TV Hindi
Image Source : FB-ARCHANA PANDA, INSTA- MLAGUDDUPANDIT अर्चना पांडा (बाएं), गुड्डू पंडित (दाएं)

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से सपा के पूर्व विधायक गुड्डू का पत्नी अर्चना पांडा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्चना भी पति को झाडू से पीटती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार घटना दो सितंबर को हुई थी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्चना जमीन पर गिरी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, गुड्डू पंडित उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस बीच अर्चना को भी झाड़ू मिलता है तो वह भी उसी से गुड्डू को पीटती हैं। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकल जाती हैं और चिल्लाते हुए अपना गुस्सा निकालती हैं।

अर्चना पांडा कांग्रेस नेता हैं। वह गुड्डू पंडित की तीसरी पत्नी हैं। गुड्डू सपा विधायक हैं। अर्चना पांडा कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। दोनों नेता अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी कर रहे हैं। इस घटना से पहले भी गुड्डूू के ऊपर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। उन्हें एक मामले में दोषी पाया गया था और अक्टूबर 2023 में बुलन्दशहर के अनूपशहर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने 2011 के एक मामले में फैसला सुनाते हुए पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को 14 महीनों के लिए जेल भेज दिया था।

क्यों हुई थी 14 महीने की जेल

गुड्डू पंडित ने साल 2011 में एक उम्मीदवार पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया था। उन्होंने कई बार विपक्षी उम्मीदवार को धमकी दी थी। जब गुड्डू ने फोन पर धमकी दी तो पीड़ित ने उसे रिकॉर्ड कर लिया और इसी आधार पर गुड्डू को बाद में दोषी ठहराया गया था। इस दौरान उन्होंने पीड़ित को चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा था और उनकी बात नहीं सुनने पर एनकाउंटर कराने की भी धमकी दी थी।

2011 में दर्ज हुआ था मामला

2011 में हलपुरा निवासी राकेश शर्मा ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि, डिबाई विधानसभा सीट से मैं विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ प्रचार-प्रसार कर रहा था। यह बात गुड्डू पंडित को पसंद नहीं आई और वो नहीं चाहते थे कि मैं उनके खिलाफ चुनाव लडूं। इसलिए उन्होंने मुझ पर चुनाव में खड़ा ना होने का दवाब बनाया और उनकी बातों को नहीं मानने पर उन्होंने मेरा पुलिस एनकाउंटर करवाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें-

''मुझे अखिलेश यादव से कुछ नहीं चाहिए, वो अपना देखें'', ऐसा क्यों बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

मथुरा के गोवर्धन में बनेगा 3 मंजिला गुरुकुल, छात्रों को मुफ्त में मिलेगी वेदों की शिक्षा