1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ''मुझे अखिलेश यादव से कुछ नहीं चाहिए, वो अपना देखें'', ऐसा क्यों बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

''मुझे अखिलेश यादव से कुछ नहीं चाहिए, वो अपना देखें'', ऐसा क्यों बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

 Reported By: Shoaib Raza Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 04, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 05:16 pm IST

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि मुझे उनसे कुछ नहीं चाहिए। मैं कांग्रेस का नेता हूं। मैं कांग्रेस के लिए जीता और मरता हूं।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद। फाइल फोटो Image Source : PTI

नई दिल्लीः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच कथित तौर पर खींचतान बढ़ रही है। अभी हाल में ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहारनपुर गए थे और उन्होंने कहा था कि सहारनपुर में सभी मामले पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के सलाह मशवरे से आगे बढ़ेंगे। हाजी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश के बयान पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। 

इमरान मसूद ने कहा कि ये अखिलेश का विषय है....। वो अपना देखें। उनका अपना मामला है। मुझे अखिलेश यादव से थोड़े ही कुछ चाहिए। मुझे अपनी पार्टी से चाहिए। मेरी अपनी पार्टी है, मै कांग्रेस के लिए जीता हूं। कांग्रेस के लिए मरता हूं। 

हाजी फजलुर्रहमान के घर पर भी गए थे अखिलेश 

बता दें कि अभी हाल में ही अखिलेश यादव ने सहारनपुर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेता हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने हाजी की तारीफ की थी और कहा था कि चुनाव में सहारनपुर में पार्टी जो भी कदम उठाएगी वह हाजी साहब से सलाह लेकर ही उठाएगी। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में सहारनपुर का भी विशेष मेनिफेस्टो बनाएंगे।

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा था निशाना

सहारनपुर में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि "हमारा PDA भाजपा का मुकाबला कर रहा है इसीलिए बीजेपी और बीजेपी को जिताने वालों के पेट में दर्द हो रहा है।" हिंदुस्तानियत यही है कि हम मिलकर रहते हैं। जितनी सद्भावना होगी उतना ही हमारा समाज खुशहाल होगा। एक्सप्रेसवे पर गहरे गहरे गड्ढे हो रहे हैं, कभी पंखे से सुखाते हैं कभी कारपेट से ढकते हैं, दुनिया हंसेगी। 

उन्होंने कहा था कि सरकार को किसानों की मदद करनी पड़ेगी और पैदावार की सही कीमत देनी पड़ेगी। जो लोग कभी जीते हैं गठबंधन से अगर टिकट न पाएं तो हम लोग उन पर विचार कर सकते हैं। जो समाजवादी पार्टी में आएगा उसको सम्मान देंगे। हमारा कोई सीट का फार्मूला नहीं, जीत का फार्मूला है। सपा नेता ने कहा कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा। अग्निवीर व्यवस्था खत्म हो और फौज की पक्की नौकरी हो। इस सरकार में भ्रष्टाचार की संस्कृति है। 

ये भी पढ़ेंः डेढ़ घंटे की मुलाकात और बंद कमरे में बातचीत, अखिलेश यादव से मिले CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका

सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।