कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा करते हुए कहा कि देश भारत-विरोधी भावना का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने धर्म के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को गंभीर और चिंताजनक बताया है।
इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने वाला बयान दिया। इस पर सवाल ये उठा कि क्या कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से आगे प्रियंका को प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रही है?
इमरान मसूद के बयान पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। हालांकि, इमरान मसूद ने कहा कि उनकी बात दूसरे तरीके से कही गई थी।
स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने लाल किले से RSS की तारीफ की, जिसे विपक्ष ने तीखे हमलों के साथ लपक लिया। कांग्रेस, AIMIM, RJD और सपा ने मोदी पर संघ की विचारधारा को संविधान विरोधी बताकर निशाना साधा, जबकि BJP और RSS ने राष्ट्रसेवा और ऐतिहासिक योगदान को सामने रखा।
जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने पर कई नेताओं ने अफसोस जताया है। मानसून सत्र के पहले दिन ही धनखड़ द्वारा उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने पर विपक्ष के नेताओं ने सवाल भी खड़े किए हैं।
यूपी में सपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 'हम भिखारी हैं जो सपा से भीख मांगेंगे?'
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और न्यायपालिका पर हमला बताया है और उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट दुबे के बयान पर संज्ञान लेगा।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर हो रही हिंसा पर चिंता जताई है। उन्होंने इसे संवैधानिक लड़ाई बताया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो भी करना है, कानून के दायरे में रहकर करना है।
उन्होंने कहा कि अब कोई उम्मीद नहीं बची है। मुसलमानों पर इससे बड़ा कोई जुल्म नहीं। अब मुसलमानों की जमीन छीनने का काम होगा। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा।
इमरान मसूद ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदर्शन को समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने सीएम योगी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने साथियों और सहयोगियों के साथ जमकर होली खेली। उसके बाद उलेमा ने उन्हें नसीहत दी है कि अब आप अल्लाह से तौबा करें। जानिए ऐसा क्यों कहा?
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शुक्रवार को अपने आवास पर समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान समर्थकों ने उनको अबीर गुलाल लगाया। होली खेलने के बाद सांसद इमरान मसूद ने अपने घर के पास स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की।
इमरान मसूद ने देवबंद क्षेत्र के गांव लबकरी गांव में नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। यह बयान उन्होंने आज से 10 साल पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दिया था।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद अक्सर ही अपनी बयानबाजियों के चलते चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने श्री राम और यति नरसिंहानंद को लेकर कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है जिसके चलते वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बन रही एक मस्जिद को लेकर बवाल शुरू हो गया है और लोगों का आरोप है कि इसका निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। शंटिंग के दौरान ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा। कोई हताहत नहीं। सांसद इमरान मसूद घटना स्थल पर मौजूद हैं।
चुनाव के दौरान बोटी-बोटी का बयान देकर विवादों में आने वाले इमरान मसूद अब फिर से चर्चा में हैं। इस बार यूपी सरकार के नेमप्लेट वाले विवाद पर उन्होंने कहा है कि मैं मुस्लिम हूं, लेकिन शाकाहारी हूं।
कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ की तारीफ की थी। अब सहारानपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने भी उत्तर प्रदेश में कई क्षेत्रों में हुए कार्यों को लेकर सीएम योगी को सराहा है।
यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से जीते इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस का 40 साल का सूखार खत्म कर दिया। सहारनपुर में ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां से मुझे वोट ना मिला हो।
उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है और पिछले कुछ चुनावों से यह किसी भी एक पार्टी का गढ़ नहीं रही है। 2019 में यहां से बीएसपी तो 2014 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़