1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "हम भिखारी हैं जो सपा से भीख मांगेंगे?", यूपी में सीट शेयरिंग पर बोले कांग्रेस नेता इमरान मसूद; देखें VIDEO

"हम भिखारी हैं जो सपा से भीख मांगेंगे?", यूपी में सीट शेयरिंग पर बोले कांग्रेस नेता इमरान मसूद; देखें VIDEO

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 27, 2025 01:57 pm IST,  Updated : May 27, 2025 01:57 pm IST

यूपी में सपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 'हम भिखारी हैं जो सपा से भीख मांगेंगे?'

सीट शेयरिंग पर बोले कांग्रेस नेता इमरान मसूद।- India TV Hindi
सीट शेयरिंग पर बोले कांग्रेस नेता इमरान मसूद। Image Source : ANI

नई दिल्ली: यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन अब खत्म होता नजर आ रहा है। कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूपी में सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे जाने पर इमरान मसूद ने कहा, "हम कोई भिखारी हैं जो समाजवादी पार्टी से भीख मांगेंगे?" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं की भी महत्वाकांक्षाएं हैं और हम अपने नेताओं की महत्वाकांक्षाओं के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।

'कार्यकर्ताओं की महत्वाकांक्षाओं का सम्मान'

दरअसल, इमरान मसूद से पूछा गया कि यूपी विधानसभा चुनाव में दो साल का भी समय नहीं बचा हुआ है। ऐसे में अब सपा के साथ गठबंधन को किस तरह से देख रहे हैं? इस पर इमरान मसूद ने कहा, "हम बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की भी राजनीति के अंदर महत्वाकांक्षाएं हैं। हम उनकी इच्छाओं का दमन नहीं कर सकते। हमें उनकी इच्छाओं का भी सम्मान करना पड़ेगा। हम अपने संगठन को मजबूती दे रहे हैं। हालांकि गठबंधन का फैसला पार्टी का है, लेकिन मैं अपने कार्यकर्ताओं की इच्छाओं के साथ मजबूती से लड़ूंगा।"

'पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है'

यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन के फार्मूले को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "फार्मूला तो पार्टी तय करेगी लेकिन लोकसभा चुनाव में जो फॉर्मूला था, वह निश्चित रूप से वैसा नहीं होगा। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। हमारे पास नेताओं की कमी नहीं है।" वहीं सपा से सीटों के बंटवारे को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "सपा से मैं सीटें क्यों चाहूंगा, हम अपनी पार्टी से सीटें चाहेंगे। हम भिखारी हैं कि भीख मांगेंगे। हम कोई भिखारी नहीं है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत