मलेशिया में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मछली, सोशल मीडिया पर मची खलबली
मलेशिया में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मछली, सोशल मीडिया पर मची खलबली
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 11, 2020 02:24 pm IST, Updated : Jul 11, 2020 02:45 pm IST
इंसानी चेहरे वाली मछली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई अचंभे में है।
Image Source : TWITTER/RAFFNASIR.Fish
कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर कोई भी अचंभे में पड़ जाता है। ऐसी ही अचंभे में डालने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात है कि ये तस्वीर इंसानी चेहरे वाली मछली की है। जिसे एक झलक देखने पर आप धोखा जरूर खा जाएंगे। हैरानी में डालने वाली इंसानी चेहरे की तरह दिखती हुई इस मछली की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। हर कोई इस तस्वीर को लेकर चर्चा कर रहा है।
तस्वीर में दिख रही ये मछली मलेशिया की ट्रिगर फिश बताई जा रही है। लोगों ने इस अनोखे चेहरे वाली मछली को नदी में देखा और झट से इसकी तस्वीर कैमरे में उतार दी। तस्वीर खींचते ही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और तब से इंसानी चेहरे वाली मछली लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। इस मछली को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट भी रहे हैं और तस्वीर को देखकर हैरानी में भी हैं।
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग लागातार कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही वो इस वायरल मछली की तस्वीर को लेकर मीम्स भी बना रहे हैं। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर को मिच नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में उन्होंने इस मछली के साथ हाथ और आईलैशेज भी लगा दिए हैं।
अब जरा इस मीम्स को देखिए। एक यूजर ने मछली की तस्वीर के साथ एक शख्स की तस्वीर लगा दी है।