ठंड ने करवा दी मशहूर दुश्मनों की दोस्ती, कड़ाके की सर्दी के बीच Viral हो रहा ये Video
ठंड ने करवा दी मशहूर दुश्मनों की दोस्ती, कड़ाके की सर्दी के बीच Viral हो रहा ये Video
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 11, 2021 12:56 pm IST, Updated : Jan 11, 2021 12:57 pm IST
जिस काम को कोई नहीं करवा पाया..उसे ठंडी हवा ने करवा दिया। इनकी जानी दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Image Source : TWITTER/@OLFA_KAIXAbone fire
'ना लिहाफ ना गिलाफ..ठंडी हवा भी खिलाफ' ये गाना बयां कर रहा है कि कितनी ठंड है। ठंड में इंसान क्या जानवर भी पस्त हुए जा रहे हैं और एक दूसरे को फूटी आंख न देखने वाले गर्माहट पाने के लिए दुश्मनी भूल बैठे हैं। ऐसा ही एक दिल को भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भट्टी की आग तापने के लिए कुत्ते और बिल्ली तक एक साथ आ बैठे।
इस वीडियो को ट्विटर पर भारतीय वन विभाग के कर्मचारी सुशांत नन्दा ने शेयर किया है। इसमें देखा सकता है कि सर्दी में जान बचाने के लिए एक पिल्ला और बिल्ली एक साथ भट्टी की आग ताप रहे हैं। बिल्ली बिलकुल शांत बैठी है और पिल्ले को देखिए वो कैसे गर्माहट को महसूस कर रहा है कि गर्माहट के सकून से उसकी आंखें बंद हुई जा रही हैं। ये ठंड ही है जिसने कुत्ते और बिल्ली जैसे जानवरों को एक साथ बैठने पर मजबूर कर दिया है। \